करतारपुर 15 जून (जसवंत वर्मा ) सनोत्रा वंश के जठेरों का मेला 18 जून को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में सनोत्रा वंश प्रबंधक कमेटी के अशोक बिट्टू ने बताया सनोत्रा वंश के जठेरों का मेला 18 जून दिन बुधवार को देवी नगर अंबाला में मनाया जाएगा। जिसमें 17 जून दिन मंगलवार को रात 7:00 बजे महंत सुरेंद्र मेहरा, कुमार गौरव दिल्ली वाले महामाई का गुणगान करेंगे। प्रधान हंसराज सनौत्रा की देखरेख में हवन यज्ञ पूजा पाठ एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा। अशोक बिट्टू ने सभी सनोत्रा वंश वालों को अपील की है कि इस मेले में अवश्य पहुंचे तथा अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

