करतारपुर 15 जून (जसवंत वर्मा)आज श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा और समूह शहर वासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए शिव सेवा दल जाखल मंडी वाले और श्री अमरनाथ सेवा दल लंगर कमेटी खन्ना वाले को लंगर साम्रगी जिन में रिफाईंड टीन,चीनी,आटा,मसाले,रस पेंटी + बिस्कुट, शर्बत, आलू, चावल,पतीले,सुखा दूध,मीठी सेवियां इत्यादि गौशाला मंदिर करतारपुर से भेजी गई ।
इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, विनोद सैनी, मुनीश सीगला, वरिदर शर्मा, पार्षद प्रिन्स अरोडा,वचन सिंह,रणदीप गौड पवन मरवाहा, संजय अग्रवाल, सुधीर वालिया, सुनील, पवन शर्मा, मास्टर अमरीक,रिशु बाहरी, किटटू वालीया,रूबल वालिया, नवीन कुमार,नीरज सकसैना, नितिन सकसैना, आशीष अग्रवाल,राजू,दीपू अजय सक्सैना,गोपाला,बोनी कुमार,ओम प्रकाश, प्रदीप गौड,प्रथम गौड,भाषेश गौड निखिल,अयोध्या नाथ ,नगिदंर और अन्य सदस्य मौजूद थे। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा रजि करतारपुर ने सभी सहयोगी सामाजिक धार्मिक और समूह शहर निवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।

