कपूरथला 19 मई (ग़ौरव मढ़िया) 28 जून को होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष में इस्कान कपूरथला की ओर से तीसरी संध्या फ़ेरी गुरु टैग बहादुर नगर और पटेल नगर में निकाली गई। जिसमे इस्कान कपुरथला के संचालक नीरज अग्रवाल ने बताया की ये तीसरी संध्या फ़ेरी का भी कॉलोनी के लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस संध्या हरिनाम फेरी में भक्तों का सैलाब देखने को

मिला। जिससे पता चलता है कि लोगो मे भगवान की रथ यात्रा को लेकर कितना उत्साह है। लोगो ने भगवान जगन्नाथ जी की पालकी के आगे बहुत ही उत्साह से नृत्य किया। मोहल्ले वालो ने पुष्प वर्षा के साथ भगवान का स्वागत किया।

ये संध्या फ़ेरी अनिता माता जी के निवास स्थान से आरम्भ होकर पटेल नगर के श्री अनिल गुप्ता जी और श्वेता गुप्ता जिनके निवास स्थान पर जाकर समाप्त हुई। यहा पर भगवान की कथा का गुणगान किया गया ओर बताया गया की हमे भगवान कृष्ण से ये भोतिक चीजे नही मांगनी चाहिए, मागना है तो केवल भक्ति मांगनी चाहिए। अगर हम ने भगवान के धाम वापिस जाना की तो उसके लिए केवल

एक ही रास्ता है भक्ति का। आगे बताते हुये नीरज अग्रवाल जी ने कहा की 28 जून को सभी शहर निवासियो के सहयोग के साथ भगवान की दिव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी। सभी से प्रार्थना है की इन हरिनाम संध्या फेरिओं से हम सभी का हृदय शुद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि भगवान् हमारे हृदय में प्रवेश कर सकें।


