By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 85 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 85 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
Punjabtarntaran

पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 85 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/05/16 at 8:00 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 85 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
SHARE
गिरफ्तार आरोपी अमरजोत अपने यूके-आधारित हैंडलर लाली के इशारे पर सीमा पार तस्करों से प्राप्त कर रहा था खेप: डीजीपी गौरव यादव
नशा सप्लाई करने वालों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा: एसएसपी अभिमन्यु राणा
चंडीगढ़/तरन तारन, 16 मईः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशोें विरूद्ध’ के दौरान 2025 की नशीली पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती करते हुए तरन तारन पुलिस ने यूके-आधारित ड्रग हैंडलर लाली द्वारा चलाए जा रहे पाकिस्तान-आइएसआई समर्थित नारको-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और मॉड्यूल के भारत-आधारित गुर्गे को 85 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए गुर्गे की पहचान अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव भिटेवाड़ में अपनी रिहायश को नेटवर्क के लिए एक प्रमुख गुप्त ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी अमरजोत अपने यूके-आधारित ड्रग हैंडलर लाली के इशारे पर काम कर रहा था और सीमा पार के नशा तस्करों से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अमरजोत ने विभिन्न सीमा स्थानों से हेरोइन की खेपें प्राप्त कीं और उन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए स्थानीय सप्लायरों तक पहुंचाया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां संभव हैं।
ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) तरन तारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी (ग्रामीण) गुरिंदरपाल सिंह नागरा की निगरानी में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने एक योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाया और तरन तारन के झबाल रोड के नजदीक आरोपी अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू को गिरफ्तार किया और उसके एक्टिवा स्कूटर से 5 किलो हेरोइन बरामद की।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी अमरजोत ने स्वीकार किया कि उसने 40-40 किलो की दो खेपें छिपाई हैं, जिनमें से एक रख सराय अमानत खां में छिपाई गई है और दूसरी एक गांव भिटेवाड़ के अपने घर में वाशिंग मशीन में छिपाई है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया और दोनों से 40-40 किलो की दो खेपें बरामद की गईं, जिससे कुल हेरोइन की मात्रा 85 किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से प्राप्त नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए सप्लायरों, डीलरों, खरीदारों और हवाला हैंडलरों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास जारी है। इस संबंधी एफआईआर नंबर 118 दिनांक 15 मई, 2025 को तरन तारन सिटी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 (सी) और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
TAGGED: Crime, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम कया रोशन सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम कया रोशन
Next Article ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਰੇਦਾਰ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਰੇਦਾਰ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?