By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन : DSP-SHO सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Amritsar > अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन : DSP-SHO सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार
AmritsarPoliticsPunjab

अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन : DSP-SHO सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/05/13 at 9:48 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन : DSP-SHO सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली शराब के कारण हुई दुखद मौतों के बाद तुरंत कार्रवाई की है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जहरीली शराब मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “अमृतसर के मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पंजाब पुलिस ने नकली शराब के कारण हुई दुखद मौतों के बाद त्वरित कार्रवाई की। नकली शराब के धंधे से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य सरगना और कई स्थानीय विक्रेता शामिल हैं। ऑनलाइन खरीदे गए मेथनॉल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया गया था। पूरे मामले की जांच चल रही है, ताकि कार्यप्रणाली का पता लगाया जाए और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।”

उन्होंने आगे कहा, “बीएनएस और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी सबडिवीजन मजीठा और थाना मजीठा के एसएचओ को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। पंजाब पुलिस नकली शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने और लापरवाह अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम सभी दुख में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं कि न्याय हो और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जाए।”

वहीं, अमृतसर के थरीयेवाल गांव में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत पर ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। इस घटना के बारे में बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी तो हमने सोचा था कि यहां हालात सुधरेंगे, नशा और शराब खत्म हो जाएगी। लेकिन, यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं और मैं यही कहूंगा कि जितनी मर्जी राजनीति करनी है करो, लेकिन यह लोगों की लाशों पर नहीं होनी चाहिए।”

वहीं, परिवार के सदस्य ने बताया कि गांव में जहरीली शराब बिकती थी, जिसे गांव के लोग पीते थे और इसको पीने की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। गांव में लंबे समय से जहरीली शराब का धंधा चल रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। पुलिस ने हाल ही में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। सरपंच का आरोप है कि अगर प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते तो आज इन लोगों की जान बच सकती थी।

TAGGED: administration, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article युद्ध नशे के विरुद्ध: शाहकोट क्षेत्र में चल रहे 2 अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 76 लोगों को छुड़ाया, संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज युद्ध नशे के विरुद्ध: शाहकोट क्षेत्र में चल रहे 2 अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 76 लोगों को छुड़ाया, संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਲਕਾ ਸੇਵਾਦਾਰ ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ 78ਵੇਂ ਮੇਲੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਲਕਾ ਸੇਵਾਦਾਰ ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ 78ਵੇਂ ਮੇਲੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?