By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Amritsar > अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
AmritsarPunjab

अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/05/13 at 10:05 AM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
SHARE

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अनुसार अमृतसर जिले के मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है

एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण), मनिंदर सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभजीत सिंह नकली शराब सप्लाई करने का मास्टरमाइंड है। उसके खिलाफ धारा 105 BNS व 61A एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रभजीत के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू व साहिब सिंह उर्फ सराय, गुर्जंत सिंह, निंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूरे नकली शराब नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि जहरीली शराब से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्र के नाम PM मोदी का संबोधन, बहनों के सिंदूर मिटाने वालों को हमने उजाड़ दिया, न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा राष्ट्र के नाम PM मोदी का संबोधन, बहनों के सिंदूर मिटाने वालों को हमने उजाड़ दिया, न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा
Next Article जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, वायुसेना के जवानों से मिले, देखें तस्वीरें जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, वायुसेना के जवानों से मिले, देखें तस्वीरें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?