By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ‘ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ,युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर में अनाधिकृत ढांचों को किया ध्वस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > ‘ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ,युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर में अनाधिकृत ढांचों को किया ध्वस्त
Jalandhar

‘ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ,युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर में अनाधिकृत ढांचों को किया ध्वस्त

Talk Hindustan
Last updated: 2025/04/30 at 8:30 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
‘ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ,युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर में अनाधिकृत ढांचों को किया ध्वस्त
SHARE

– 17 एफ.आई.आर.दर्ज होने और अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने पर दो ड्रग तस्करों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई

– जालंधर में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस वचनबद्ध : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर

– स्थानीय निवासियों ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया

जालंधर, 30 अप्रैलः ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार के आदेशानुसार निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों के दो अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गुरु अमरदास नगर में दलीप सिंह उर्फ ​​दलीपा की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि वह एक कुख्यात ड्रग तस्कर है और उस पर एन.डी.पी.एस.अधिनियम तहत 11 एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है और इनमें से कई मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में अशोक नगर के निकट वेरका मिल्क प्लांट में ड्रग तस्कर निशा खान उर्फ ​​निशा चौधरी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। निशा के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 6 एफ.आई.आर दर्ज है और इन मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है। यह करवाई ए.डी.सी.पी.-1आकर्षि जैन और ए.सी.पी नॉर्थ आतिश भाटिया के नेतृत्व में संचालित की गईं।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए चेतावनी है कि नशे जैसे बुरे कामों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून लागू करने के अलावा आस-पास के क्षेत्र को नशे के चंगुल से मुक्त करने के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि कमिश्नरेट पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क की जड़ों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि नशे से संबंधित कोई कार्रवाई उनके ध्यान में आती है तो वे इसे पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर सांझा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस दौरान इलाका वासियों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई का स्वागत किया। अशोक विहार के सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की इस गंभीर पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा और लोगों का सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़े है।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सरकारी स्कूल की छात्रा निहारिका 600 में से 590 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दिया आशीर्वाद सरकारी स्कूल की छात्रा निहारिका 600 में से 590 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दिया आशीर्वाद
Next Article खराब मौसम को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने खरीद केंद्रों में तिरपाल के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश खराब मौसम को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने खरीद केंद्रों में तिरपाल के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?