By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: गांव लखनपाल में हुई बुलडोज़र करवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > गांव लखनपाल में हुई बुलडोज़र करवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Jalandhar

गांव लखनपाल में हुई बुलडोज़र करवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/04/28 at 8:48 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
गांव लखनपाल में हुई बुलडोज़र करवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
SHARE

– ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ा: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर

– गांव लखनपाल को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया

जालंधर, 27 अप्रैलः पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लंबे समय से नशे के लिए कुख्यात क्षेत्र लखनपाल गांव में नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर अभियान का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि लखनपाल गांव नशे की बिक्री और सप्लाई के लिए कुख्यात है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पंचायत विभाग और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे की गिरफ्त में फंसे इस क्षेत्र को नशे के दलदल से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मुख्य आरोपी सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि  हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 9 मामले जिनमें एन.डी.पी.एस.के 7 मामले अधिनियम से संबंधित, दर्ज है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि तस्करों द्वारा ध्वस्त किए गए अवैध ढांचों का इस्तेमाल पुलिस छापों के दौरान छत के रूप में किया जाता था। उन्होंने कहा कि इन अवैध ढांचों को ध्वस्त करने से उनके भागने की संभावनाएं समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग गांव पर लगे बदनामी के दाग को साफ करने के लिए छापेमारी तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि इस नशे के हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले ही 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपने घरों को बंद करके भाग गए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत जब्त की जाने वाली दो अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर ली गई है। नशे के खिलाफ रचनात्मक रुख अपनाते हुए गांव लखनपाल की पंचायत ने भी गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।


पुलिस कमिश्नर ने नशे के खात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए अपील की कि यदि नशे से संबंधित कोई गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर सांझा की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर गांववासियों ने नशा माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ के तहत की जा रही कार्रवाई से गांव जल्द ही नशा मुक्त हो जाएगा।

TAGGED: Crime, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੇਠੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਤਰਸੇਮ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਜੀ ਨੂੰ ਸੱਕਤਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੇਠੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਤਰਸੇਮ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਜੀ ਨੂੰ ਸੱਕਤਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ
Next Article “युद्ध नशे के विरुद्ध; ‘दौड़दा पंजाब’ मैराथन के माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वा, 6500 लोगों ने रंगले पंजाब के निर्माण के लिए नशे के खिलाफ ली शपथ “युद्ध नशे के विरुद्ध; ‘दौड़दा पंजाब’ मैराथन के माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वा, 6500 लोगों ने रंगले पंजाब के निर्माण के लिए नशे के खिलाफ ली शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?