By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
Delhijammu & kashmir

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

Talk Hindustan
Last updated: 2025/04/22 at 9:06 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
SHARE

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 27 से ज्यादा पर्यटकों की मौत होने की खबर है। सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

आतंकियों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है। इस हमले को लेकर पीएम मोदी ने पहलगाम आंतकी हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो पहलगाम के निकट स्थित एक सुंदर लेकिन गैर-मोटर वाहन योग्य स्थान है। वहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आठ घायलों को पहलगाम में एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

शाह श्रीनगर के लिए रवाना
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने अपराह्न बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना को देखते हुए शाह नयी दिल्ली से श्रीनगर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के कुछ बड़े अधिकारी भी श्रीनगर जा रहे है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम, अनंतनाग में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उपराज्यपाल ने आतंकी हमले पर डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

सऊदी अरब के दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले में जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों का नापाक मकसद कभी सफल नहीं होगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।” उन्होंने आगे कहा, ”इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका आतंकी एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।”

इससे पहले पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनसे सख्त कार्रवाई और घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूं। निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान के तहत सिविल अस्पताल में चलाया विशेष तलाशी अभियान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान के तहत सिविल अस्पताल में चलाया विशेष तलाशी अभियान
Next Article ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਲਾਪਤਾ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ, ਇਕ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਲਾਪਤਾ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ, ਇਕ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?