By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला, दो गिरफ़्तार, ई-रिक्शा भी बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला, दो गिरफ़्तार, ई-रिक्शा भी बरामद
JalandharPunjab

भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला, दो गिरफ़्तार, ई-रिक्शा भी बरामद

Talk Hindustan
Last updated: 2025/04/08 at 9:24 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला, दो गिरफ़्तार, ई-रिक्शा भी बरामद
SHARE

पाक-आई.एस.आई. समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल साज़िशकर्ता

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए वचनबद्ध

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान आधारित शहजाद भट्टी के करीबी साथी जीशान अख्तर द्वारा रची गई थी साज़िश: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़/जलंधर, 8 अप्रैल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने पाक-आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल द्वारा घड़ी साज़िश के तहत भाजपा नेता के घर पर किए गए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाते हुए दो मुलज़िमों को महज 12 घंटों से भी कम समय में गिरफ़्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को यहां दी।

स्पेशल डीजीपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान की आई.एस.आई. द्वारा पंजाब में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने के लिए एक बड़ी साज़िश रची गई थी। इस साज़िश का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित आईएसआई-समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का करीबी साथी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुलज़िमों के पाकिस्तान स्थित बाबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के साथ संबंधों की भी तफ्तीश की जा रही है।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ आईजीपी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए दोषियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को सेंट्रल टाउन जलंधर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर धमाका हुआ था। जलंधर कमिश्नरेट की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से नमूने और संबंधित सबूत एकत्र किए गए।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) जलंधर धनप्रीत कौर ने कहा कि समुच्चे आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने और सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ तालमेल करके मामले की जांच की जा रही है।सीपी जलंधर ने कहा कि इस संबंध में भारतीय बीएनएस की धाराएं 109, 324(3) और 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत जलंधर थाना डिवीजन नंबर 3 में एफआईआर नंबर 27 दिनांक 8/4/2025 दर्ज की गई है।
——-

TAGGED: Crime, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने हंस राज हंस के साथ संवेदना की व्यक्त राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने हंस राज हंस के साथ संवेदना की व्यक्त
Next Article ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਦੇ 4 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ, 6 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਦੇ 4 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ, 6 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?