By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कैबिनेट मंत्री द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > कैबिनेट मंत्री द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा,
PoliticsludhianaPunjab

कैबिनेट मंत्री द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा,

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/13 at 9:45 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
कैबिनेट मंत्री द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा,
SHARE

परिवार और गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के समर्थन में नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

आप’ सरकार के तहत घिनौने अपराधों में शामिल लोग मुकाबले के लिए तैयार रहें, हरपाल सिंह चीमा की चेतावनी
मुख्यमंत्री मान ने बच्चे के परिवार से की बातचीत
पंजाब में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं; सख्त कार्रवाई की जाएगी: भगवंत सिंह मान
7 वर्षीय भवकीरत सिंह का बीती शाम उसके घर के बाहर से अपहरण किया गया था
माता जसप्रीत कौर ने 24 घंटे के भीतर अपने बच्चे को सही-सलामत घर पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार का किया विशेष धन्यवाद
सीहां दौद (लुधियाना), 13 मार्च: कैबिनेट मंत्री स हरपाल सिंह चीमा द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपने पर परिवार और गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के समर्थन में नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने पहली कक्षा के छात्र भवकीरत सिंह के माता-पिता से भी बातचीत की। भवकीरत का अपहरण दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा उस समय कर लिया गया था जब वह लुधियाना की पायल सब-डिवीजन के गांव सीहां दौद में अपने घर के बाहर खेल रहा था।
माता-पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया, जिसके चलते उनका बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच सका। भवकीरत की माता जसप्रीत कौर और पिता रणवीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की समय पर कार्रवाई के कारण ही उनका बेटा 24 घंटे के भीतर सुरक्षित अपने घर पहुंच गया है। पंजाब पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चेतावनी दी कि ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम देने वाले लोग मुकाबले के लिए तैयार रहें, क्योंकि ‘रंगले पंजाब’ में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने पंजाब के लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पुलिस को प्रदेश से अपराध और आपराधिक तत्वों के खात्मे के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने की पूरी छूट दी हुई है। इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपहृत बालक भवकीरत सिंह, जो कि पहली कक्षा का छात्र है, के माता-पिता से भी बातचीत की। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने साझा किया कि उन्होंने भवकीरत के पिता रणवीर सिंह से बात की है और स्पष्ट किया कि पंजाब में ऐसे बदनाम तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है।
इस मौके पर विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, डीआईजी पटियाला रेंज मंदीप सिंह सिद्धू, खन्ना के एसएसपी ज्योति यादव बैंस भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि भवकीरत को गांव सीहां दौद में अपने घर के बाहर खेलते समय मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने अगवा कर लिया था। अपहरणकर्ताओं में से एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
TAGGED: administration, Crime, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਖੋਜੇਵਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਕੱਤਰ ਹੋਈਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰਨ ਦੇ  ਲਾਏ ਦੋਸ਼ ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਖੋਜੇਵਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਕੱਤਰ ਹੋਈਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼
Next Article ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਵਫਦ ਮਿਲਿਆ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਸਮਾਂ ਲੈਣ ਲਈ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਪੰਜਾਬ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਵਫਦ ਮਿਲਿਆ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਸਮਾਂ ਲੈਣ ਲਈ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?