By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ‘युद्ध नशे के विरूद्ध” कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए तैयार किया रोडमैप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > ‘युद्ध नशे के विरूद्ध” कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए तैयार किया रोडमैप
JalandharKapurthla

‘युद्ध नशे के विरूद्ध” कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए तैयार किया रोडमैप

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/06 at 9:22 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
‘युद्ध नशे के विरूद्ध” कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए तैयार किया रोडमैप
SHARE

युद्ध नशे के विरूद्ध ’ अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए तैयार किया रोडमैप

 अमन अरोड़ा ने पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और स्ट्रीट लैवल पर सप्लाई चेन तोड़ने के आदेश दिए

 नशे से प्रभावित युवाओं के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक लागू करेगी

जिले से नशा खत्म करने के लिए किए प्रयासों की समीक्षा की

जालंधर, 6 मार्च: : जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरूद्ध ’ के तहत एक फुलप्रूफ रोडमैप तैयार किया। उन्होंने जिला पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए तथा कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी पद या राजनीतिक प्रभाव वाला क्यों न हो। नशे को खत्म करने के लिए गठित 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य श्री अमन अरोड़ा ने जालंधर जिले से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों और कार्रवाई की समीक्षा की।

श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा, बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान सहित नशे की तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान डी.आई.जी. नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल व एस.एस.पी. गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।\ पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने श्री अरोड़ा को बताया कि जालंधर पुलिस ने पिछले एक वर्ष के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए है और गिरफ्तारियां की है। कमिश्नरेट पुलिस ने 207 मामले दर्ज किए है और 431 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ 589 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 372 मामले दर्ज किए है।.

 

श्री अमन अरोड़ा ने पुलिस को स्ट्रीट लैवल पर नशे की स्पलाई चेन को तोड़ने के निर्देश देते नशे को जड से खत्म करने की बहु-आयामी रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने नशो के खतरे के खिलाफ एक प्रभावी प्रणाली बनाने के लिए सभी विभागों में तालमेल और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों को आदतन अपराधियों पर ध्यान केन्द्रित करने, नशीली दवाओं के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान को और मजबूत करने तथा नशे के तस्करों की सम्पत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने नशों से प्रभावित युवाओं के पुनर्वास के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई के मद्देनजर नशा मुक्ति केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज हो सके। उन्होंने बताया कि जालंधर में इस समय 25 ओट क्लीनिक है, जिनमें 19,753 मरीज रजिस्टर्ड है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के बुनियादी ढांचे एंव उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने नागरिक प्रशासन को विभिन्न कौशल विकास कोर्स आयोजित करके नशीली दवाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने का निर्देश दिया ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों के साथ हमदर्दी से पेश आना चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान करने को कहा ताकि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

नशे के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने सभी वर्गों के नागरिकों से नशे के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों को नशे के तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘युद्ध नशे के विरूद्ध ’ ड्रग्स के खिलाफ युद्ध है और इस युद्ध में पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए राजनीतिक दलों, गैर-सरकारी संगठनों और लोगों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे या तो नशा तस्करी छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ दें, क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य से नशे को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प है। नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक हासिल करने पर विचार कर रहा है।

बैठक में मेयर विनीत धीर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू, दिनेश ढल्ल, जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, स्टीफन क्लेयर, पिंदर पंडोरी और जिला पुलिस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

…….

TAGGED: administration, Police news, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰਾਂ ਤੇ ਜ਼ਬਰ ਕਰਨਾ ਬੰਦ ਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ-:ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰਾਂ ਤੇ ਜ਼ਬਰ ਕਰਨਾ ਬੰਦ ਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ-:ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ
Next Article पुलिस कमिश्नर द्वारा हथियार प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, हथियारों का प्रचार करने वाले गाने, फोटो/वीडियो क्लिप बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर भी पाबंदी पुलिस कमिश्नर द्वारा हथियार प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, हथियारों का प्रचार करने वाले गाने, फोटो/वीडियो क्लिप बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर भी पाबंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?