By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: रिश्वतखोरी के केस में भगौड़ा पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > रिश्वतखोरी के केस में भगौड़ा पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
JalandharShaheed Bhagat Singh Nagar

रिश्वतखोरी के केस में भगौड़ा पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/05 at 7:43 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
रिश्वतखोरी के केस में भगौड़ा पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
SHARE

चंडीगढ़, 5 मार्चः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू अपनी मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजस्व क्षेत्र नवांशहर-1 में तैनात एक पटवारी विपन कुमार को गिरफ्तार किया है, जो रिश्वतखोरी के मुकदमे में तीन हफ्तों से फरार चल रहा था। इस केस में पटवारी के कारिंदे रामपाल को उसके (पटवारी) लिए 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया था।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा एसबीएस नगर जिले के नवांशहर की नई आबादी क्षेत्र के एक निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पटवारी विपन कुमार ने उसके पैतृक घर का इन्तकाल दर्ज कराने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पटवारी के कहने के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पटवारी के एजेंट रामपाल को 2,000 रुपये अडवांस अदा कर दिए थे। जब बाकी रकम के लिए और दबाव बनाया गया, तब शिकायतकर्ता ने मदद के लिए विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की शुरुआती जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने 14 फरवरी, 2025 को जाल बिछाया और रामपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान पटवारी विपन कुमार गिरफ्तारी से बचते हुए मौके से भागने में सफल हो गया। तब से, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा उसके घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी, जिस कारण उसे अंततः गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, जालंधर रेंज में दोनों मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया हुआ है। गिरफ्तार किए गए पटवारी का अदालत की तरफ से एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया है और इस मामले की आगामी जांच जारी है।

TAGGED: administration, Vigilance Bureau
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में बड़े स्तर पर तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर, एक साथ 230 से ज्यादा अधिकारी ट्रांसफर पंजाब में बड़े स्तर पर तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर, एक साथ 230 से ज्यादा अधिकारी ट्रांसफर
Next Article केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 100 से ज्यादा लोगों को पेंशन पत्र वितरित किए केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 100 से ज्यादा लोगों को पेंशन पत्र वितरित किए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?