By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर चलाया (जंग नशे के खिलाफ) तलाशी अभियान, 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर चलाया (जंग नशे के खिलाफ) तलाशी अभियान, 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
Jalandhar

कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर चलाया (जंग नशे के खिलाफ) तलाशी अभियान, 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/01 at 9:34 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर चलाया (जंग नशे के खिलाफ) तलाशी अभियान, 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
SHARE

– पुलिस कमिश्नर ने खुद भरगो कैंप इलाके में चलाया अभियान

– पंजाब सरकार ने नशे के खात्मे के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

– कहा, आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी

जालंधर, 1 मार्च: : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग में आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कमिश्नरेट में पड़ते 11 हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय भार्गो कैंप में इस अभियान का खुद नेतृत्व करने वाली पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले 11 अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके एसीपी रैंक के अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर में ऐसे स्थानों की गहनता से जांच की गई, जहां से नशा बिक्री की शिकायतें मिली थीं।

इस विशेष अभियान के तहत 11 एफआईआरज थाना डिवीजन नंबर 5, थाना बस्ती बावा खेल, थाना भारगो कैंप, थाना कैंट, थाना सदर, थाना डिवीजन नंबर 6 और थाना रामा मंडी में दर्ज की गई और अवैध नशा गतिविधियों में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी भी बरामद की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त और 3,900 रुपये ड्रग मनी जब्त की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर से नशे को खत्म करना है, जिसके तहत कमिश्नरेट पुलिस सड़क पर तस्करी को रोककर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे के खात्मे के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘जंग नशे के खिलाफ’ में सहयोग देने की अपील की, ताकि पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने अपील की कि अगर लोगों को अपने आसपास कोई नशा बिकता हुआ दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

TAGGED: Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਪੂਰਥਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਇਆ “ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ “ ਅਭਿਆਨ ,ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਪੂਰਥਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਇਆ “ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ “ ਅਭਿਆਨ ,ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ
Next Article जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुरू किया “युद्ध नशे के विरुद्ध” पूरे जिले में चलाया नशा विरोधी अभियान जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुरू किया “युद्ध नशे के विरुद्ध” पूरे जिले में चलाया नशा विरोधी अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?