By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस रिन्यू न करवाने पर 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस रिन्यू न करवाने पर 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस रिन्यू न करवाने पर 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी

Talk Hindustan
Last updated: 2025/02/23 at 10:23 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस रिन्यू न करवाने पर 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी
SHARE

          एस.डी.एमज. को ट्रैवल एजेंटों, इमीग्रेशन कंसल्टेंट के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश

  • जिला पुलिस को किसी भी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कोई शिकायत होने पर तुरंत डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को सूचित करने को कहा

जालंधर, 23 फरवरी: मानव तस्करी को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले के 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी किया है।यह नोटिस उन ट्रैवल एजेंटों को जारी किए गए हैं, जिन्होंने अपने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी रिन्यू नहीं करवाया है। डिप्टी ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रैवल एजेंटों, इमीग्रेशन कंसल्टेंट के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच करने का भी निर्देश दिया ताकि अनधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लोगों को धोखा देने की संभावना को रोका जा सके। डा.अग्रवाल ने जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जब भी किसी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज हो तो तुरंत डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को सूचित करना सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी ट्रैवल एजेंटों को निर्देश दिए कि वे अपने दफ्तर के रिकॉर्ड को सही ढंग से रखें और कोई भी ट्रैवल एजेंट, इमीग्रेशन कंसल्टेंट अधूरे दस्तावेजों के साथ काम न करें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अनाधिकृत ढंग से काम करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने विदेश जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे इमीग्रेशन के लिए हमेशा कानूनी रास्ता चुनें। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए रजिस्टर्ड इमीग्रेशन कंसल्टेंट से संपर्क करना चाहिए, जिसकी सूची वेबसाइट www.jalandhar.nic.in और www.emigrate.gov.in पर है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप्रवासी महानिरक्षक हेल्पलाइन नंबर 95306-41790 या ईमेल poechd@mea.gov.in देखी जा सकती है। यह वेबसाइट आप्रवासन अधिनियम-1983 के तहत आप्रवासन नियमों की जानकारी के साथ-साथ आप्रवासन के संबंध में शिकायतें अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो ने विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://pdot.mea.gov.in पर जा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क कर सकते है।

……..

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 समाप्त, नेजाबाजी में द्रुवा टीम ने 134.5 अंकों के साथ जीता स्वर्ण पदक राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 समाप्त, नेजाबाजी में द्रुवा टीम ने 134.5 अंकों के साथ जीता स्वर्ण पदक
Next Article पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान; डिप्टी कमिश्नर ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर किया अचानक निरीक्षण पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान; डिप्टी कमिश्नर ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर किया अचानक निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?