कपूरथला 18जनवरी ( गौरव मढ़िया ): नेशनल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ऑफ इंडिया रजि.कपूरथला की ओर से पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल बांटे गए। जानकारी देते हुए क्लब के डायरेक्टर डॉ.एचएस बावा ने बताया कि इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है इस लिए मुहिम के तहत जरुरतमंदों, गरीबों व बेसहारों को वस्त्रदान किए जाते है। इसी मुहिम से प्रेरित होकर नेशनल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने भी प्रेस क्लब कपूरथला में मासिक मीटिंग के दौरान फैंसला लिया कि गरीबों, जरुरतमंदों को कंबल बांटे जाए। .
इसलिए यूपीए संदेश पंजाबी अखबार के सहयोग से शनिधाम मंदिर के बाहर, श्री हनुमान मंदिर के बाहर बैठे बेसहारों को कंबल बांटे गए। इस मौके क्लब के प्रधान किशोर राजपूत, डॉ.वरिंदर आनंद, विक्रांत प्रभाकर, मदन लाल, भूपिंदर सिंह नंदड़ा, संतोख सिंह भोला, हरविंदर कौर, अमृतपाल कौर, करण सूद, मास्टर राजपाल, गुरबचन बांका, साहिल गुप्ता, गैरी, चंदन वर्मा, बलजीत कांजली, अमनजोत वालिया, कश्मीर सिंह भंडाल, हरवंत सिंह सचदेवा, जसप्रीत सिंह सचदेवा, अमनदीप सिंह, नरेश कद, रमेश कुमार के अलावा विभिन्न अखबारों व चैनलों के पत्रकार मौजूद रहे।

