By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर के नवनिर्वाचित ‘आप’ मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और विकास का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ किया जाएगा खर्च
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर के नवनिर्वाचित ‘आप’ मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और विकास का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ किया जाएगा खर्च
JalandharPolitics

जालंधर के नवनिर्वाचित ‘आप’ मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और विकास का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ किया जाएगा खर्च

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/12 at 7:09 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
जालंधर के नवनिर्वाचित ‘आप’ मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और विकास का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ किया जाएगा खर्च
SHARE

सीवेज, पानी और सड़क की समस्या हल करना हमारी प्राथमिकता, शहर को साफ रखने के लिए जनभागीदारी भी जरूरी: विनीत धीर

हम जालंधर को सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए दिन-रात काम करेंगे – आप मेयर

जालंधर, 12 जनवरी 2025 : जालंधर के नवनिर्वाचित आप मेयर विनीत धीर ने आज नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया। सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और कई पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहें। धीर ने जालंधर नगर निगम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी पार्षदों और जालंधर निवासियों को धन्यवाद दिया। मेयर धीर ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक समेत सभी वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व को भी धन्यवाद किया और उनके भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। प्रशासन की प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए धीर ने कहा, “हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। जालंधर के विकास के लिए आवंटित एक-एक पैसा शहर की भलाई के लिए पारदर्शी व प्रभावी ढंग से खर्च किया जाएगा।” उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि शासन के सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

धीर ने जालंधर को एक विकसित और सुंदर शहर में बदलने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सीवेज ओवरफ्लो, पानी की कमी और खराब स्ट्रीट लाइटिंग जैसे मुद्दों को हल करना, बुनियादी ढांचे का विकास, टूटी सड़कों की मरम्मत और मौजूदा बुनियादी ढांचे का समय पर रखरखाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम के भीतर राजस्व संग्रह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर और शहर के वित्तीय संसाधनों का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में तेजी लाएंगे और उसके लिए आवंटित धन का उचित उपयोग सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरी के विकास के लिए उचित प्रक्रिया अपनाई जाए एवं सभी विभागों को दक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने को प्रेरित किया जाए। मेयर ने जालंधर निवासियों से शहर की प्रगति में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जालंधर का विकास सिर्फ मेयर, डिप्टी मेयर या पार्षदों की जिम्मेदारी नहीं है। यह एक सामूहिक कर्तव्य है जिसके लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में शहरवासियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।\ धीर ने बताया कि जमीनी स्तर की चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम के सभी विभागों के साथ बैठकें निर्धारित की गई हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तेजी से तेज प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

मेयर धीर ने सामूहिक प्रयासों और पारदर्शी शासन के माध्यम से जालंधर को एक मॉडल शहर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि मेरी टीम और जालंधर के लोगों के समर्थन से, हम शहर के लिए अपने लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article शार्क टैंक विजेता और एलपीयू की पूर्व छात्रा ने 36 करोड़ रुपये के अपने फैशन ब्रांड की सफलता से छात्रों को प्रेरित किया शार्क टैंक विजेता और एलपीयू की पूर्व छात्रा ने 36 करोड़ रुपये के अपने फैशन ब्रांड की सफलता से छात्रों को प्रेरित किया
Next Article ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੇਅਰ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਨੂੰ ਜਥੇਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਲੰਬੜਦਾਰ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੇਅਰ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਨੂੰ ਜਥੇਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਲੰਬੜਦਾਰ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?