By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डिप्टी कमिश्नर द्वारा एस.जी.पी.सी. बोर्ड गठन के लिए ड्राफ़्ट वोटर सूची जारी, दावे व आपत्तियां मांगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर द्वारा एस.जी.पी.सी. बोर्ड गठन के लिए ड्राफ़्ट वोटर सूची जारी, दावे व आपत्तियां मांगे
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर द्वारा एस.जी.पी.सी. बोर्ड गठन के लिए ड्राफ़्ट वोटर सूची जारी, दावे व आपत्तियां मांगे

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/03 at 9:13 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
डिप्टी कमिश्नर द्वारा एस.जी.पी.सी. बोर्ड गठन के लिए ड्राफ़्ट वोटर सूची जारी, दावे व आपत्तियां मांगे
SHARE

सिख संगठनों और राजनीतिक दलों से योग्य मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने की अपील

योग्य मतदाता 24 जनवरी तक पंजीकरण फॉर्म करवा सकते है जमा

जालंधर, 3 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के नए बोर्ड के गठन के लिए ड्राफ़्ट मतदाता सूची जारी की। जिला प्रशासकीय परिसर में राजनीतिक दलों और सिख संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डा.अग्रवाल ने कहा कि ड्राफ्ट सूची 21 अक्तूबर 2023 से 15 दिसंबर 2024 के बीच चलाए गए मतदाता पंजीकरण अभियान के आधार पर तैयार की गई है।

मुख्य आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार योग्य मतदाता 24 जनवरी, 2025 तक ड्राफ़्ट सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकते है। इन दावों और आपत्तियों की समीक्षा और निस्तारण संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारियों द्वारा 5 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुपूरक सूचियों के ड्राफ़्ट को 24 फरवरी, 2025 तक अंतिम रूप दिया जाएगा तथा मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशना 25 फरवरी, 2025 को की जाएगी।

डा.अग्रवाल ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची में छह बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों के 365 मतदान केंद्रों के 183,125 मतदाता शामिल है इनमें फिल्लौर (54 मतदान केंद्र, 38,952 मतदाता), नकोदर (74 मतदान केंद्र, 40,387 मतदाता), शाहकोट (71 मतदान केंद्र, 32,280 मतदाता), आदमपुर (48 मतदान केंद्र, 20,610 मतदाता), जालंधर शहर (58 मतदान केंद्र, 26,014) और करतारपुर (60 मतदान केंद्र और 24,882 शामिल है। एस.डी.एम. फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर को क्रम अनुसार: फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है, जबकि जालंधर शहर के लिए जालंधर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर, आदमपुर के लिए एसडीएम-1, करतारपुर बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एसडीएम-2 रिवाइजिंग अथॉरिटी लगाए गए है।

डा.अग्रवाल ने सिख संगठनों और राजनीतिक दलों से पंजीकरण अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने की अपील की ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे। योग्य मतदाता 24 जनवरी, 2025 तक अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं, बशर्ते वे मतदान करने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हों।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਵਪਾਰਕ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਵਪਾਰਕ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ
Next Article महापंचायत में शामिल होने जा रही बस पलटी, 3 महिला किसानों की मौत महापंचायत में शामिल होने जा रही बस पलटी, 3 महिला किसानों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?