By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर ‘अमर रहें’ के गूंजे नारे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर ‘अमर रहें’ के गूंजे नारे
DelhiIndiastate

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर ‘अमर रहें’ के गूंजे नारे

Talk Hindustan
Last updated: 2024/12/28 at 3:57 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर ‘अमर रहें’ के गूंजे नारे
SHARE

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। तिरंगे झंडे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व सरकार के मंत्री मौजूद रहे।

यहां लोगों ने जोर-जोर से “अमर रहें” के नारे गूंजे, जो मनमोहन सिंह के प्रति उनके अपार सम्मान और आदर को दर्शाता है। समारोह के दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई, जो उनके देशभक्ति और सेवा के प्रतीक के रूप में देखी गई।

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी। निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं।

अंतिम संस्कार के दौरान परिसर में ‘डॉ मनमोहन सिंह अमर रहे’ ‘डॉ साहब अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम।

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, प्रियंका गांधी वाड्रा व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे एवं विदेशी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’, ‘मनमोहन सिंह भारत मां का लाल’ जैसे नारे लगाए गए। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई।

शनिवार सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए। यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री के शव को निगमबोध घाट लाया गया। निगमबोध घाट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में हादसा: प्राइवेट कंपनी की बस नाले में गिरी, आठ की मौत, 35 लोग घायल पंजाब में हादसा: प्राइवेट कंपनी की बस नाले में गिरी, आठ की मौत, 35 लोग घायल
Next Article डिप्टी कमिश्नर पुलिस द्वारा पतंगबाजी के लिए चाइना/मांझा डोर के निर्माण, भंडारण, खरीद, आपूर्ति, आयात, बिक्री और उपयोग पर लगाई पाबंदी डिप्टी कमिश्नर पुलिस द्वारा पतंगबाजी के लिए चाइना/मांझा डोर के निर्माण, भंडारण, खरीद, आपूर्ति, आयात, बिक्री और उपयोग पर लगाई पाबंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?