जालंधर में आदमपुर से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आदमपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास गांव के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक के 2 साथी भी घायल हुए है। मामले की जानकारी सुखविंदर कोटली ने ऑडियो के जरिए दी है। जिसमें विधायक ने कहा कि देर रात 3 बजे 7 से 8 बदमाशों ने भांजे का कत्ल कर दिया। विधायक ने कहा कि देर रात मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले भांजे का बदमाशों द्वारा कत्ल कर दिया गया।वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक ने कहा कि आदमपुर सहित पंजाब में कानून की व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सरेआम बदमाशों द्वारा भांजे का कत्ल कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है और उसके परिवार को इंसाफ दिलाया जा सके।

मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास गांव के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक के 2 साथी भी घायल हुए है। मामले की जानकारी सुखविंदर कोटली ने ऑडियो के जरिए दी है। जिसमें विधायक ने कहा कि देर रात 3 बजे 7 से 8 बदमाशों ने भांजे का कत्ल कर दिया। विधायक ने कहा कि देर रात मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले भांजे का बदमाशों द्वारा कत्ल कर दिया गया।


