चेयरमेन इंडियन ने संडे बाज़ार तीन फिट के अंदर-अंदर लगाने को कहा
कपूरथला 15 दिसंबर (गौरव मढ़िया) : सड़कों के किनारे फुटपाथ इतने छोटे हो गए हैं कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है।कहीं भी किसी भी शहर,गांव,नगर को देखें तो सबकी हालत खराब है।अतिक्रमण करके मार्गों को इतना संकीर्ण कर दिया है कि हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।वाहन,रिक्शे,विक्रेताओं के ठेले चलना भी मुश्किल है।पैदल को तो रास्ता ही नहीं मिल पाता है।फुटपाथ पर भी बेचने का सामान लगा लेते हैं।ऐसा ही हाल विरासती शहर का है।जहां संडे बाजार लगने से रोड जाम होने की स्थिति बनती है।जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि विरासती शहर में पांच जगह रविवार को लगने वाले संडे बाजार के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है।वहीं संडे बाजार के चलते लोगों निकलना दूभर रहता है।जिसके चलते रविवार को विरासती शहर में लगने वाले संडे बाजार को हटाने के लिए प्रसाशन ने रविवार को करवाई की।जिसके बाद संडे बाजार मार्किट के सभी लोगो ने एकजुट होकर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन से संपर्क किया।चेयरमेन इंडियन ने तुरंत मौके पर पहुंच कर संडे बाज़ार वालो से बातचीत कि।
इस अवसर पर तय बाजारी इंस्पेक्टर भजन,एसएचओ सिटी 2 मंजीत सिंह, आम आदमी पार्टी दे ब्लाक प्रधान अनमोल कुमार गिल,सुखदेव सिंह, रिंकू,आकाश आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर संडे बाज़ार वालो ने अपनी रोजी रोटी का हवाला देते हुए संडे बाज़ार लगाने की मांग की।इस दौरान चेयरमेन इंडियन ने लोगो को अतिक्रमण से आ परेशानी और संडे बाज़ार वालो की रोजी रोटी को देखते हुए पांचो संडे बाज़ार के लोगो से बात कर तीन फिट के अंदर-अंदर संडे बाज़ार लगाने को कहा।इस अवसर पर चेयरमेन इंडियन ने संबधित अधिकारिओ को भी इस और ध्यान देने को कहा।इस दौरान संडे बाज़ार वालो ने आश्वाशन दिया की वह इस आदेश का पालन करेंगे।इसके साथ ही चेयरमेन इंडियन ने संडे बाज़ार में जो प्रवासिओ द्वारा दुकाने लगाई जा रही है यां वह लोग यहां पर किराये पर रह रहे है ऐसे लोगो को किराये पर रखने वाले मकान और दुकान मालिकों को अपील की कि वह इन लोगो की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाए।इस अवसर पर इंडियन ने समूह दुकानदारों को अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण कर रास्तों को छोटा ना करे।इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन उमेश शारदा,बावा पंडित,अंकुर महाजन बंटी,करन,सुनील आदि उपस्थित थे।

