By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के दौरान जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के दौरान जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की
JalandharPoliticsPunjab

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के दौरान जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

Talk Hindustan
Last updated: 2024/12/14 at 8:26 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के दौरान जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की
SHARE

100 इलेक्ट्रिक बसें, 24×7 स्वच्छ पेयजल, जगह-जगह पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे, कूड़े के डंप को खत्म करना और जालंधर की खेल समृद्धि को फिर से बहाल करने का वादा

जालंधर, 14 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जालंधर नगर निगम चुनावों के लिए अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शहर के विकास के लिए पांच प्रमुख गारंटियों की घोषणा की और कहा कि पार्टी नगर निगम की सत्ता संभालने के बाद इन वादों को पूरा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी का यह घोषणापत्र जन-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सार्वजनिक परामर्श के आधार पर तैयार किया गया है। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और सभी परियोजनाएं बिना किसी देरी के शुरू होंगी। अमन अरोड़ा शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए जालंधर पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जसवीर सिंह राजा गिल एवं आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाड़ा और पवन कुमार टीनू मौजूद थे।

जालंधर के लिए आप की पांच गारंटी

1. चार्जिंग स्टेशनों के साथ 100 इलेक्ट्रिक बसें
बढ़ते प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए, आम आदमी पार्टी ने आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों द्वारा समर्थित शहर भर में 100 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने की गारंटी दी है। अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से प्रदूषण कम होगा और जालंधर के निवासियों के लिए परिवहन सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

2. 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति

जालंधर में पानी की कमी की गंभीर समस्या को देखते हुए पार्टी ने हर घर में 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का वादा किया। अरोड़ा ने कहा कि इसके लिए शहर की पुरानी हो चुकी पानी की पाइप लाइनों को बदलने और अपग्रेड करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।

3. बड़े पैमाने पर पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे

यातायात की भीड़ को कम करने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करेगी एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए, जालंधर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

4. सभी कूड़े डंपों को खत्म करना

पार्टी ने मॉडल टाउन के सबसे बड़े कूड़े डंप को हटाने के साथ जालंधर के सभी 28 कूड़े डंपों को खत्म का वादा किया है। अरोड़ा ने कहा कि हम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करके शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।

5. जालंधर की खेल समृद्धि को बहाल करना

स्पोर्ट्स हब के रूप में जालंधर की समृद्ध विरासत की बात करते हुए अमन अरोड़ा ने यहां खेल स्मारकों की स्थापना, बर्टन पार्क जैसे प्रमुख खेल स्थलों के पुनरुद्धार और पीएपी फ्लाईओवर जैसी विकास परियोजनाओं की गारंटी दी। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और शहर का खेल गौरव लौटाने के लिए विशेष प्रयास करने का भी वादा किया। पांचों गारंटियों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में वास्तविक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये गारंटी सिर्फ वादे नहीं है। ये इस महान शहर के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं हैं। जैसे ही आम आदमी पार्टी का मेयर कार्यभार संभालेगा, इन परियोजनाओं पर बिना किसी देरी के काम शुरू हो जाएगा। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला और दावा किया कि जालंधर के लोगों में पार्टी के प्रति बहुत उत्साह है। पार्टी सभी वार्डों में बड़ी जीत हासिल करेगी।

आप अध्यक्ष ने अन्य दलों से पार्टी में आए नेताओं का भी स्वागत किया और कहा कि लगातार लोगों का पार्टी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में पंजाब के लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जेल से रिहा हुए पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन, जेल से रिहा हुए पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन,
Next Article आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?