जालंधर, 6 दिसंबर : डिविज़नल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल अपनी पत्नी बेबी सभरवाल के साथ डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर में नतमस्तक हुए।इस मौके पर डेरा प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सम्मानित भी किया । इसी दौरान एस.डी.एम नकोदर लाल विश्वास बैंस, तहसीलदार प्रदीप कुमार और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी। इस अवसर पर श्री प्रदीप कुमार सभरवाल ने डेरे में माथा टेकने के बाद कहा कि इस पवित्र एवं आध्यात्मिक स्थान पर आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं सुख का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह देश-विदेश के अनुयायियों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि डेरे में रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकते है और साईं जी की कृपा मांगते है।

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने भक्तों से बाबा मुराद शाह जी और साईं लाडी शाह जी के जीवन और शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेकर मानवता के कल्याण के लिए आगे आने और दूसरों को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर श्री सभरवाल ने डेरा बाबा मुराद शाह में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे उचित प्रबंधों की भी सराहना की।

