By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सरकारी फंड में गबन के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी ठेकेदार को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > सरकारी फंड में गबन के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी ठेकेदार को किया गिरफ्तार
JalandharPunjab

सरकारी फंड में गबन के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी ठेकेदार को किया गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2024/11/11 at 8:11 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
सरकारी फंड में गबन के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी ठेकेदार को किया गिरफ्तार
SHARE

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2024: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एस.बी.एस. नगर में जिला न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आवंटित सरकारी फंड में गबन के आरोप में मैसर्र्स तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरदासपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर लखविंदर सिंह, जो गुरदासपुर के गांव तुंग का निवासी है, को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले तीन महीने से अधिक समय से फरार था। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) ने एस.बी.एस. नगर में न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए वर्ष 2017 में टेंडर जारी किए थे और यह टेंडर 03.08.2017 को तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरदासपुर को आवंटित किया गया था।

यह प्रोजेक्ट 35,19,18,620 रुपये की लागत से 18 महीनों में पूरा होना था। बाद में पी.डब्ल्यू.डी. ने कॉम्प्लेक्स के अंदर जजों के लिए पार्किंग और आवासीय क्वार्टरों का निर्माण भी शामिल करते हुए इस प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ा दिया, जिससे इसकी कुल लागत बढ़कर 65,91,47,000 रुपये हो गई। गौरतलब है कि तुंग बिल्डर्स का ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं कर पाया। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग नवांशहर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने तुंग बिल्डर्स के एम.डी. लखविंदर सिंह के साथ मिलीभगत करके मार्च 2023 तक लगभग 53,00,00,000 रुपये का भुगतान कर दिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय पर पूरा न करने के कारण विभाग ने मई 2023 में टेंडर का आवंटन रद्द कर दिया और आवंटित फंड में गबन की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लोक निर्माण विभाग के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही के कारण तुंग बिल्डर्स को 11,50,00,000 रुपये की अतिरिक्त भुगतान की गई थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार सहित लोक निर्माण विभाग के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ थाना सदर, नवांशहर में आईपीसी की धारा 406, 409, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 98 दिनांक 01.08.2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

TAGGED: Vigilance Bureau
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एलपीयू के एनुअल कल्चर प्रोग्राम “स्पेक्ट्रा 2024” में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में बदलाव का दिया संदेश एलपीयू के एनुअल कल्चर प्रोग्राम “स्पेक्ट्रा 2024” में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में बदलाव का दिया संदेश
Next Article अमृतसर और पठानकोट की तरफ जाने वाले यात्रियों को पेश आ रही यातायात संबंधी समस्या के हल के लिए डिप्टी कमिश्नर ने  पी.ए.पी. चौक फ्लाई ओवर का किया दौरा अमृतसर और पठानकोट की तरफ जाने वाले यात्रियों को पेश आ रही यातायात संबंधी समस्या के हल के लिए डिप्टी कमिश्नर ने पी.ए.पी. चौक फ्लाई ओवर का किया दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?