* हर्ष कुमार और ऐश्वर्या ने मैग्नीट्यूड 2024 में मिस्टर और मिस मैग्नीट्यूड का ताज जीता
जालंधर – एलपीयू ने वार्षिक ओपन इंट्रा-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता, मैग्नीट्यूड-2024 का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी क्रिएटिविटी, इनोवेशन और कलात्मक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थियों के लिए खुली थी, जो विजेताओं को एलपीयू के ओपन ग्लोबल फेस्ट यूथ वाइब में भाग लेने का मौका देती है। इस वर्ष हजारों विद्यार्थियों ने साहित्यिक, तकनीकी, फाइन आर्ट्स, सांस्कृतिक और लाइफ स्टाइल सहित कई श्रेणियों में भाग लिया।

प्रतियोगिता में साउंडस्केप, वॉयस ऑफ मैग्नीट्यूड, मैग गाला, स्टिच एंड स्टाइल और ओपन माइक सेशन सहित कई तरह के कार्यक्रम शामिल थे। द न्यूज डिबेट और पॉड-ए-कास्ट में आकर्षक चर्चाएँ

हुईं, जबकि ब्रश स्ट्रोक, एस्थेटिक आर्ट्स और फेस पैलेट के माध्यम से फाइन आर्ट्स का प्रदर्शन किया गया। हर्ष कुमार और ऐश्वर्या ने मिस्टर और मिस मैग्नीट्यूड 2024 का ताज जीता, और ओवरऑल चैंपियन का खिताब स्टेप लीजेंड्स टीम को मिला। साथ ही, प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने मनमोहक आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रैंड फिनाले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल उपस्थिति रही। डॉ. मित्तल ने कहा, “एलपीयू में हम अपने विद्यार्थियों को सशक्त बनाने और ऐसा माहौल बनाने में विश्वास करते हैं, जहां उनकी प्रतिभा निखर सके। मैग्नीट्यूड-2024 जैसे आयोजन हमारे विद्यार्थियों की असाधारण क्षमता को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

कार्यक्रम के अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों में मिस्टर ट्रेंडसेटर गुरसिमरन सिंह, मिस ट्रेंडसेटर मेघन, मिस्टर करिश्माई दक्ष डागर, मिस करिश्माई कुमारी सोनी, मिस्टर शोस्टॉपर चंदन सिंह और मिस शोस्टॉपर पूजा शामिल थे।


