जालंधर : जालंधर के माल रोड पर परमिट रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप शर्मा (53 वर्ष) और सन्न शर्मा (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मकदूमपुरा धोबी मुहल्ला जालंधर के निवासी थे।
जब यह हादसा हुआ, तब दोनों पिता-पुत्र एक पार्टी से वापस घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। हादसे के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा इनोवा चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो कारें बहुत तेज रफ्तार में थीं, जिससे एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार और एसयूवी से जा टकराईघटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं

