By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, हादसे के बाद बोगियों में आग लगने से 19 लोग घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, हादसे के बाद बोगियों में आग लगने से 19 लोग घायल
DelhiIndiastate

दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, हादसे के बाद बोगियों में आग लगने से 19 लोग घायल

Talk Hindustan
Last updated: 2024/10/12 at 10:26 AM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, हादसे के बाद बोगियों में आग लगने से 19 लोग घायल
SHARE

मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई। घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है। आग लगने की वजह से इस हादसे में 19 लोग  घायल हो गए

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:50 बजे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में ट्रेन नंबर 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टकराने के बाद दो डिब्बों में आग और धुएं की सूचना मिली। इसके बाद ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई है।

हादसे से पहले यात्रियों को ट्रेन में गंभीर झटका महसूस हुआ और ट्रेन लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में ट्रेन के 6 कोच पटरी से उतर गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लोग 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस साल फरवरी से जुलाई तक अलग-अलग रेल हादसों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 13351 धनबाद- अलेप्पी एक्सप्रेस को रेणीगुंटा, मेलपक्कम और काटपाडी होकर चलाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 13352 अलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस मेलपक्कम, अरक्कोणम व रेणीगुंटा होकर चलेगी।
ट्रेन नंबर 06063 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन मेलपक्कम, अरक्कोणम व रेणीगुंटा होकर चलेगी।
ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस का रूट बदलकर मेलापलायम-अरक्कोणम-रेनिगुंटा के मार्ग से कर दिया गया है
ट्रेन नंबर 12621 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तमिलनाडु एक्सप्रेस का रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा से विजयवाड़ा के रास्ते कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 12664 तिरुचिरापल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मेलपालयम-अराक्कोनम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।
ट्रेन नंबर 07696 रामनाथपुरम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते कर दिया गया है।

TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article डिवीजनल कमिश्नर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर पंजाब नैशनल बैंक के ए.टी.एम. का किया उद्घाटन डिवीजनल कमिश्नर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर पंजाब नैशनल बैंक के ए.टी.एम. का किया उद्घाटन
Next Article अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत आठ की मौत अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत आठ की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?