By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कासो आपरेशन दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी: 28 ग्राम हेरोइन, 665 नशीली गोलियां और 784,000 एमएल से अधिक अवैध शराब जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कासो आपरेशन दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी: 28 ग्राम हेरोइन, 665 नशीली गोलियां और 784,000 एमएल से अधिक अवैध शराब जब्त
Jalandhar

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कासो आपरेशन दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी: 28 ग्राम हेरोइन, 665 नशीली गोलियां और 784,000 एमएल से अधिक अवैध शराब जब्त

Talk Hindustan
Last updated: 2024/10/09 at 8:05 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कासो आपरेशन दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी: 28 ग्राम हेरोइन, 665 नशीली गोलियां और 784,000 एमएल से अधिक अवैध शराब जब्त
SHARE

22 एफ.आई.आर. दर्ज; ऑपरेशन के दौरान 28 गिरफ्तारियां भी की

जालंधर, 9 अक्तूबर: स्ट्रीट क्राईम पर रोक लगाने के एक केंद्रित प्रयासों अधीन , जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज जिला स्तरीय कार्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चलाया, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) पीएपी, एम.एफ. फारूकी ने किया जिनके साथ जालंधर देहाती पुलिस के एस.एस.पी. हरकमल प्रीत सिंह खख भी उपस्थित थे।


इस ऑपरेशन की योजना सावधानीपूर्वक बनाई गई थी, जिसमें डीएसपी-रैंक के अधिकारी प्रत्येक पुलिस स्टेशन में गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे, जबकि चार पुलिस सुपरडैंट आफ पुलिस (एसपी) ने अलग-अलग सबडिवीजनों का प्रबंधन किया। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कुल 26 ग्रामीण रैपिड रिस्पांस वाहन तैनात किए गए थे। ए.डी.जी.पी फारूकी ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन अभियानों के महत्व पर जोर दिया।


इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले एस.एस.पी. हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि उनका ध्यान आपराधिक गतिविधियों के लिए जाने जाने वाले क्षेत्रों पर था और ऑपरेशन के दौरान की गई महत्वपूर्ण बरामदगी जालंधर ग्रामीण पुलिस की जिले को सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्धता को दर्शाती है। कासो में 22 एफ.आई.आर दर्ज की गई और 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर तलाशी ली, जिसके दौरान 28 ग्राम हेरोइन, 665 नशीली गोलियां, 784,000 मिलीलीटर अवैध शराब, 200 किलोग्राम लाहन और दो चालू स्टिल बरामद किए गए। इस कार्रवाई के दौरान 6 मोबाइल फोन और 2 चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है।


इसके अलावा धारा 129 बीएनएसएस (110 सीआरपीसी) के तहत 28 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम उपाय किए गए। पुलिस ने 13 डोजीयर भी तैयार किए, 13 हिस्ट्रीशीट खोली, 237 ट्रैफिक चालान जारी किए और 43 वाहनों को जब्त किया।इस ऑपरेशन ने जिले भर में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई है और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति मजबूत की है। एसएसपी खख ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है और लोगों से अपील की कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दे।

TAGGED: Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਪਟਾਖਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਆਰਜ਼ੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਲਈ 12 ਅਕਤੂਬਰ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਸਕਦੀਆਂ ਨੇ ਅਰਜ਼ੀਆਂ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਟਾਖਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਆਰਜ਼ੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਲਈ 12 ਅਕਤੂਬਰ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਸਕਦੀਆਂ ਨੇ ਅਰਜ਼ੀਆਂ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
Next Article लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में शामिल हुई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में शामिल हुई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?