By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए CM, नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए CM, नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
DelhiIndiajammu & kashmirPolitics

उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए CM, नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Talk Hindustan
Last updated: 2024/10/08 at 7:12 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए CM, नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
SHARE

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को बहुमत प्राप्त हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की है कि उमर अब्दुल्ला राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने वोट के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वे 5 अगस्त 2019 के फैसले (धारा 370 हटाने) को स्वीकार नहीं करते हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने बेरोजगारी, महंगाई और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर जीत हासिल की है, जिससे नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस चुनाव में बीजेपी ने 29 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को हार का सामना करना पड़ा।

रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है वो नौशेरा से बीजेपी प्रत्याशी थे वहां पर हार के बाद रविंद्र रैना ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि रविंद्र रैना नौशेरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने रिजल्ट से पहले खुद की जीत का भी ऐलान कर दिया था पर परिणाम अब उनके पक्ष में नहीं आए। वहीं काउंटिंग से पहले रविंद्र रैना ने यह भी दावा किया था कि कश्मीर में कम से कम 15-16 निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे हैं, जो जीतने के बाद भाजपा को अपना समर्थन देंगे और कहा था कि जम्मू-कश्मीर में दैवीय शक्तियों की जीत होंगी। गौर हो कि आर्टिकल 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। सभी सीटों के लिए मंगलवार 8 अक्टूबर को मतगणना हुई।

यह चुनाव 2014 के बाद पहली बार हुए हैं, जब बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन के बाद से राज्य में कोई चुनाव नहीं हुआ था। पिछले चुनावों के बाद, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

वर्तमान चुनाव में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। अब तक 90 में से 89 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस 41 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस चुनाव में सफलता पाई है, जहाँ उनके उम्मीदवार मेहराज मलिक ने डोडा सीट पर जीत दर्ज की है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਆਦਮਪੁਰ ਨੇੜੇ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਬਰਾਮਦ ਆਦਮਪੁਰ ਨੇੜੇ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਬਰਾਮਦ
Next Article जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 पिस्तौल जब्त जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 पिस्तौल जब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?