By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: PNB मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, जालंधर के दानिश, विरेन और वंश बने चैंपियन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > PNB मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, जालंधर के दानिश, विरेन और वंश बने चैंपियन
Jalandhar

PNB मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, जालंधर के दानिश, विरेन और वंश बने चैंपियन

Talk Hindustan
Last updated: 2024/09/22 at 8:13 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
PNB मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, जालंधर के दानिश, विरेन और वंश बने चैंपियन
SHARE

डिप्टी डायरेक्टर मनविंदर सिंह ने विजेताओं को दिए 3 लाख के नगद पुरस्कार

जालंधर: रायजादा हंसराज स्टेडियम में 18 सितंबर से शुरु हुई PNB मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में जालंधर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। शहर के दानिश, विरेन और वंश ने अंडर 17,15 और अंडर 11 प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में अंडर 17 प्रतिस्पर्धा में सानिया पहले स्थान पर रहीं ,PNB मेट लाइफ की ओर से समीर मिश्रा ने चीफ गेस्ट डिप्टी डायरेक्टर मनविंदर सिंह का गुलदस्तों के साथ स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में पंजाब ग्रामीण बैंक के चेयरमैन गेजेंद्र कुमार नेगी, महाप्रबंधक दीपक कुमार बांका और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में पंजाब व अन्य राज्यों से करीब 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया । टूर्नामेंट में अंडर-9, 11, 13, 15 और अंडर-17 वर्ग के लड़के-लड़कियों के एकल मुकाबले करवाए गए। 5 दिवसीय चले PNB मेट लाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंम्पियनशिप में विजेताओं को मनविंदर सिंह ने 3 लाख के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को 15 हजार, उप विजेता को 10 हज़ार और रनर-अप स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हर खिलाड़ी की सफलता में परिवार का अहम योगदान : मनविंदर सिंह
चीफ गेस्ट मनविंदर सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी की सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने माता-पिता को सुझाव दिया कि वे अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि बच्चे गैजेट्स से दूर रहकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल हो सकें। स. मनविंदर सिंह ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके खेल जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट के फाइनल रिजल्ट इस प्रकार रहे:-

* लड़कियों के अंडर 17 में पहले नंबर पर जालंधर की सानिया, दूसरे नंबर पर फाजिल्का की सेजल कौर, वहीं तृतीय स्थान पर जालंधर ईस्ट से कौर सिमरप्रीत और होशियारपुर की तवलीन कौर रही।

* लड़कों के अंडर 17 मुकाबलों में पहले स्थान पर जालंधर वेस्ट से दानिश भनोट और दूसरे स्थान पर लुधियाना के आदित्य शर्मा रहे। वहीं जालंधर ईस्ट से गीतांश शर्मा और अच्युत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

* लड़कियों के अंडर 15 मुकाबलों में अमृतसर की दिशिका सूरी ने पहला और आराध्या सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर जालंधर ईस्ट से कौर सिमरप्रीत और फिरोजपुर से जपलीन कौर रही।

* लड़कों के अंडर 15 मुकाबलों में पहले स्थान पर जालंधर ईस्ट से विरेंन सेठ और दूसरे स्थान पर जालंधर वेस्ट से सिंह ज़ोरावर रहे। वहीं फाजिल्का से शिवेन ढींगरा और जालंधर ईस्ट से कुमार शौर्य खन्ना तीसरे स्थान पर रहे।

* लड़कियों के अंडर 13 मुकाबलों में पहले नंबर पर अमृतसर की आराध्या सिंह, दूसरे नंबर पर फिरोजपुर की जपलीन कौर, वहीं तृतीय स्थान पर जालंधर से सुवरेन कौर और जालंधर ईस्ट से मनसीरत कौर रही।

* लड़कों के अंडर 13 मुकाबलों में पहले स्थान पर ऋतिक ढाका और दूसरे स्थान पर एसएएस नगर के विहान कपूर रहे। वहीं जालंधर ईस्ट से ज़ोरावर सिंह और जालंधर वेस्ट से दिपांश कुंद्रा तीसरे स्थान पर रहे।

* लड़कियों के अंडर 11 मुकाबलों में आद्या सिंह मीणा ने पहला और एसएएस नगर से केलिन केलिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर होशियारपुर से जपलीन कौर और जालंधर ईस्ट से निमरत कौर मान रही।

* लड़कों के अंडर 11 मुकाबलों में पहले स्थान पर बरनाला से युवन बंसल और दूसरे स्थान पर होशियारपुर के तविश चौधरी रहे। वहीं फ्रैंक और अंशवीर सिंह खोसा तीसरे स्थान पर रहे।

* लड़कियों के अंडर 9 मुकाबलों में पहले नंबर पर गुरदासपुर की नायरा शर्मा, दूसरे नंबर पर लुधियाना की आन्या तिवारी, वहीं एसएएस नगर से मायरा कटलारिया तीसरे स्थान पर रही।

* लड़कों के अंडर 9 मुकाबलों में पहले स्थान पर जालंधर ईस्ट से वंश शर्मा और दूसरे स्थान पर अमृतसर के गरव अग्रवाल रहे। वहीं गुरदासपुर से जसनूर सिंह और लुधियाना से माहिर तीसरे स्थान पर रहे।

TAGGED: Sports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article विधायक मोहिंदर भगत ने भार्गव नगर के मुख्य कबीर मंदिर में किया सुविधा केंद्र का शुभारंभ विधायक मोहिंदर भगत ने भार्गव नगर के मुख्य कबीर मंदिर में किया सुविधा केंद्र का शुभारंभ
Next Article ਚੰਗੇ ਗੁਣਾਂ ਦੇ ਧਾਰਨੀ ਹੋਣਾ ਵੀ ਪਰਮੇਸ਼ਵਰ ਜੀ ਦੀ ਅਧੀਨਗੀ ਹੈ -ਪਾਸਟਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਦਿਉਲ ਚੰਗੇ ਗੁਣਾਂ ਦੇ ਧਾਰਨੀ ਹੋਣਾ ਵੀ ਪਰਮੇਸ਼ਵਰ ਜੀ ਦੀ ਅਧੀਨਗੀ ਹੈ -ਪਾਸਟਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਦਿਉਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?