By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एलपीयू की टीम रेडिक्स ने दिल्ली में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप जीती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > एलपीयू की टीम रेडिक्स ने दिल्ली में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप जीती
JalandharKapurthla

एलपीयू की टीम रेडिक्स ने दिल्ली में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप जीती

Talk Hindustan
Last updated: 2024/09/20 at 7:41 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
एलपीयू की टीम रेडिक्स ने दिल्ली में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप जीती
SHARE

* प्रतियोगिता में 55 देशों की 70 टीमों ने भाग लिया

* एलपीयू के इंजीनियरिंग छात्रों ने 55 देशों की टीमों वाली अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता जीती

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम रेडिक्स ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत हासिल की है, जिसमें 55 से अधिक देशों की टीमें शामिल थी। छात्र रिसर्च और प्रोजेक्ट विभाग की एक टीम ने विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप-टेक्नोक्सियन के 8वें संस्करण में जीत हासिल की। रोबो हॉकी श्रेणी में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, एलपीयू की प्रतिभाशाली टीम ने दुनिया भर की 70 टीमों के साथ प्रतियोगिता की।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ई-स्पोर्ट्स, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक्स चैंपियनशिप थी। हमारी टीम में मिहिर, रवि, नंदीश, अनीश, विष्णु, सुमंत, मोहित और आशीष कुमार सिंह शामिल थे, जिन्होंने रोबोटिक्स के लिए अपने स्किल्स दिखाए।

संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने टीम रेडिक्स की उल्लेखनीय उपलब्धि पर बहुत गर्व व्यक्त किया। 55 देशों के बीच प्रथम स्थान हासिल करना एलपीयू के लिए एक स्मारकीय मील का पत्थर है, जो टीम के अटूट समर्पण और टेक्नॉलोजी के निरंतर विकसित क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान देने में भविष्य के टेक्नोक्रेट को ट्रेन करने के लिए यूनिवर्सिटी की वचनबद्धता को दिखाता है।

ग्लोबल स्तर पर जीत प्राप्त करने में रोबोट को बनाने में न केवल रचनात्मकता बल्कि उच्च-स्तरीय चीजों और स्किल्स की भी जरूरत थी। प्रतियोगिता के कई रोमांचक चरणों को पार करते हुए, टीम रेडिक्स फाइनल में पहुंच पाई, एलपीयू बॉट्स ने हर चाल को बिना किसी दिक्कत से बड़े ही अच्छे तरीके से पूरा किया। जरूरी चीजों के साथ मिलकर यह प्रतियोगिता के फील्ड में पूरे नियंत्रण और विश्वास के साथ चला, जिससे टीम ने रोबो हॉकी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

TAGGED: Sports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ, 10 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੇ ਇਕ ਕਾਰ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ, 10 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੇ ਇਕ ਕਾਰ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ
Next Article ਸਰਕਾਰ ਨੰਬਰਦਾਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰੇ :  ਲੱਖੋਵਾਲ ਸਰਕਾਰ ਨੰਬਰਦਾਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰੇ : ਲੱਖੋਵਾਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?