टांडा उड़मुड़ : वीरवार दोपहर हाईवे पर अड्डा खुड्डा में हुई एक सड़क दुर्घटना में जगराओं डिपो की पंजाब रोडवेज की बस में सवार लगभग 20 यात्री और चालक ज़ख़्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस कंक्रीट मिक्सर डंपर के पीछे जा भिड़ी।

दोपहर करीब 1 बजे तब हुआ पठानकोट से जगराओं जा रही बस सड़क पर जा रहे ट्रांजिट मिक्सर ट्रक (कंक्रीट मिक्सर) के पीछे जा टकराई जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई।
सड़क सुरक्षा बल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टांडा और दसूहा के सरकारी, लाइफ केयर फार्मा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

