By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जम्मू-कश्मीर का 33 किलो हेरोइन बरामदगी मामला: पंजाब पुलिस ने सेना से भगोड़े हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 12.5 किलो हेरोइन बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > chandigarh > जम्मू-कश्मीर का 33 किलो हेरोइन बरामदगी मामला: पंजाब पुलिस ने सेना से भगोड़े हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 12.5 किलो हेरोइन बरामद
chandigarhJalandharPunjab

जम्मू-कश्मीर का 33 किलो हेरोइन बरामदगी मामला: पंजाब पुलिस ने सेना से भगोड़े हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 12.5 किलो हेरोइन बरामद

Talk Hindustan
Last updated: 2024/09/15 at 8:34 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
जम्मू-कश्मीर का 33 किलो हेरोइन बरामदगी मामला: पंजाब पुलिस ने सेना से भगोड़े  हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 12.5 किलो हेरोइन बरामद
SHARE

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

बदनाम भगोड़े अमृत पाल सिंह बाठ के नेतृत्व में दुबई से चल रहे इस कार्टेल के अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव।

गिरफ्तार आरोपी अमृतपाल फौजी और उसके साथी ने अखनूर सेक्टर से 50 किलोग्राम हेरोइन प्राप्त की थी: एआईजी सीआई जालंधर।

चंडीगढ़/जालंधर, 15 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के खिलाफ चल रही जंग के दौरान पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह जानकारी आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

यह उल्लेखनीय है कि तरनतारन के गांव कसेल का रहने वाला आरोपी अमृतपाल सिंह फौजी अगस्त 2024 से भगोड़ा था, जब उसके साथी सरताज को जम्मू बस स्टैंड से 33 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी गौरव यादव ने पुष्टि की है कि इस कार्टेल के अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं क्योंकि इसका संचालन बदनाम भगोड़ा अमृत पाल सिंह बाठ निवासी गांव मियापुर, तरनतारन द्वारा किया जा रहा है, जो फिलहाल दुबई से इस कार्टेल का संचालन कर रहा है। जिक्र योग्य है कि वह एक बदनाम गैंगस्टर/तस्कर है, जिसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में दो हत्या के मामले सहित 15 से 20 मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीमों ने जालंधर के गांव कंगनीवाल के नहरी पुल पर विशेष नाका लगाया और अमृतपाल फौजी को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद की जांच में आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से तरनतारन से जोधपुर गांव को जाने वाली लिंक सड़क से 12.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने वह प्लेटिना मोटरसाइकिल (पीबी 08 ईएल 5952) भी जब्त कर ली है, जिस पर आरोपी अमृतपाल फौजी सवार था। को भी जब्त कर लिया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एआईजी सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि उसने और उसके साथी ने पिछले महीने अखनूर सेक्टर से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त की थी, जिसमें से 33 किलो हेरोइन उसके साथी सरताज के पास थी, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अमृतपाल फौजी के साथी की गिरफ्तारी के बाद उसने बाकी बची हेरोइन को किसी खाली स्थान पर छिपा दिया था। उन्होंने कहा कि इसके आगे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 57 तारीख 13.09.2024 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

TAGGED: Police news, Punjab Police
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’, सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान ‘दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’, सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान
Next Article ਪਰਮੇਸ਼ਵਰ ਜੀ ਦੀ ਰਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਹੀ ਅਸਲ ਜੀਵਨ ਹੈ-ਪਾਸਟਰ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਦਿਓਲ ਪਰਮੇਸ਼ਵਰ ਜੀ ਦੀ ਰਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਹੀ ਅਸਲ ਜੀਵਨ ਹੈ-ਪਾਸਟਰ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਦਿਓਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?