दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्य सभा उप चुनावो के लिए अपनी लिस्ट जारी कर दी है जिस में पार्टी ने 9 उम्मीदवारो के नाम जारी किये है इस में लुधियाना के रवनीत सिंह बिट्टू को भी पार्टी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की ,सूची जारी कर दी है। किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।
पार्टी ने कुल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई थीं। वहीं बाद में राज्यसभा के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था

