By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल से लोगों को उनके दरवाजे पर मिल रही सरकारी सेवाएं: महिंद्र भक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल से लोगों को उनके दरवाजे पर मिल रही सरकारी सेवाएं: महिंद्र भक्त
JalandharPolitics

‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल से लोगों को उनके दरवाजे पर मिल रही सरकारी सेवाएं: महिंद्र भक्त

Talk Hindustan
Last updated: 2024/08/08 at 8:28 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल से लोगों को उनके दरवाजे पर मिल रही सरकारी सेवाएं: महिंद्र भक्त
SHARE

कहा पंजाब सरकार लोगों के कल्याण और उनकी समस्याओं के हल के लिए वचनबद्ध

विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएँ

जालंधर, 8 अगस्त: : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयास ‘ आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के अंतर्गत आज यहाँ भारगो कैंप में विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें विधान सभा हलका जालंधर पश्चिमी से विधायक महिंद्र भक्त और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पहुँच कर लोगों की मुश्किलें सुनी और उचित हल के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। इस मौके विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से लोगों को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य भर में कैंप लगा कर लोगों को अपने घरों के नज़दीक ही अपने प्रशासकीय काम करवाने की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह कैंप लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहे है क्योंकि इन कैंपों में न केवल एक ही छत नीचे अलग- अलग सरकारी सेवाएं प्रदान की जा रही है बल्कि अलग- अलग विभागों के अधिकारी लोगों के मामलों की सुनवाई करके उपयुक्त हल भी यकीनी बना रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम के लिए अब दूर सरकारी दफ़्तरों में नहीं जाना पड़ रहा, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। भगत ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के कल्याण और उनको पेश मुश्किलों का हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली अलग- अलग तरह की सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों की समस्याएँ को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

लोगों को अलग- अलग सरकारी सेवाओं के लिए इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के अन्य कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि आज के इस कैंप में सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास, पावरकाम,लेबर, सेहत, जल स्पलाई और सैनीटेशन,  पंजाब  मंडी बोर्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, मार्किट समिति जालंधर, जालंधर नगर निगम और सेवा केंद्र सहित अलग- अलग विभागों द्वारा अपने- अपने स्टाल लगा कर लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी मुश्किलों की सुनवाई की गई। इस मौके जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया शुभारम्भ इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया शुभारम्भ
Next Article ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?