By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत
DelhiLucknowstateuttar pardesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत

Talk Hindustan
Last updated: 2024/08/04 at 10:56 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत
SHARE

इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना इटावा के थाना उसरहारा इलाके के चैनल नंबर 129 के पास की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात 12.30 बजे के आसपास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से एक डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी एक कार अनियंत्रित होकर रोड के बीच लगी लोहे की जाली को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है और करीब 25 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई के पीजीआई भर्ती कराया है। वहीं, बस में सफर कर यात्री राजेश गुप्ता ने बताया कि एक कार गलत साइड से आ रही थी और अचानक बस से टकरा गई। बस चालक ने कार को बचाने की भी कोशिश की। लेकिन, ये भीषण हादसा हो गया।

इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ। रायबरेली से दिल्ली जाते समय बस की एक कार से टक्कर हो गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिनमें से सात की मौके पर ही मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। इस हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है

मृतकों की हो रही शिनाख्त
हादसे में कार सवार प्रधुम (24) पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू (25) पुत्र ब्रजेश प्रताप निवासी गधीया तालग्राम कन्नौज, चंदा देवी मोनू की मां पति का नाम ब्रजेश प्रताप की हादसे में मौत हुई है। बस में सवार ओमप्रकाश (50) पुत्र असर्फी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी व तीन अज्ञात की मौत है गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं
TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष
Next Article रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?