By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > chandigarh > पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष
chandigarhPunjab

पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष

Talk Hindustan
Last updated: 2024/08/03 at 9:11 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने अपने दामाद को मारी गोली, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष
SHARE

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। आरोपी की पहचान रिटायर एआईजी मानवाधिकार मालविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। मरने वाला दामाद हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस था।

चंडीगढ़ की जिला सेशन कोर्ट में आज गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना सेक्टर 43 में घटित हुई। एक निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद जोकि आईआरएस अधिकारी था, को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। आज दोनों पक्ष झगड़े के निपटारे के लिए कोर्ट पहुंचे थे।

मीडिएटर अधिवक्ता द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान रिटायर आईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। अधिवक्ता ने उन्हें कमरे में से ही बाहर शौचालय जाने का रास्ता बताया लेकिन दामाद हरप्रीत सिंह ने कहा कि चलिए वह बाथरूम का रास्ता दिखा देता है। हरप्रीत अपने ससुर को लेकर मीडिएशन कमरे से बाहर आया तो कुछ सेकेंड बाद ही बाहर से गोली चलने की आवाज आने लगी। एक के बाद एक करके चार-पांच गोलियां चलने की आवाज आई।

जब वकील ने कमरे में से बाहर देखा तो सिद्धू हाथ में बंदूक लिए अपने दामाद पर गोलियां चला रहा था। अधिवक्ता ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली और सभी लोग टेबल के नीचे छिप गए। एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे की तरफ भी चली। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के अन्य कर्मचारी व वकील एकत्र हो गए और उन्होंने एआईजी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।

मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी। इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कैटल पौंड कनिया कलां में लगाए 500 से अधिक पौधे राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कैटल पौंड कनिया कलां में लगाए 500 से अधिक पौधे
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?