By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: मुख्यमंत्री ने लोगों को दी राहत: ‘दुआबे च सरकार तुहाडे द्वार योजना के तहत अपने जालंधर आवास पर समस्याएं सुनीं और समाधान किया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > मुख्यमंत्री ने लोगों को दी राहत: ‘दुआबे च सरकार तुहाडे द्वार योजना के तहत अपने जालंधर आवास पर समस्याएं सुनीं और समाधान किया
JalandharPoliticsPunjab

मुख्यमंत्री ने लोगों को दी राहत: ‘दुआबे च सरकार तुहाडे द्वार योजना के तहत अपने जालंधर आवास पर समस्याएं सुनीं और समाधान किया

Talk Hindustan
Last updated: 2024/07/24 at 9:13 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री ने लोगों को दी राहत: ‘दुआबे च सरकार तुहाडे  द्वार योजना के तहत अपने जालंधर आवास पर समस्याएं सुनीं और समाधान किया
SHARE

* प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया

जालंधर, 24 जुलाई: : राज्य के लोगों से किया गया एक और वादा पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को ‘दुआबे में सरकार तुहाडे द्वार’ योजना के तहत जालंधर में अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया  आज यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि वह दो दिन जालंधर में रहकर लोगों की शिकायतें खुद निपटाएंगे। इसीलिए वे आज यहां आये है।उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ख्याल रखा जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी ईमानदारी एवं उचित ढंग से किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि अन्य जिलों से भी लोग अपने दैनिक प्रशासकीय कार्यों के लिए यहां आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 साल में ऐसा कदम कभी नहीं उठाया गया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे है।उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने का एक मंच भी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएं।उन्होंने कहा कि आज शाम 8 बजे तक लोगों की मुश्किलों को सुना गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अब अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य का चुना हुआ मुखिया उन्हें जालंधर में ही उपलब्ध होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि सरकार चंडीगढ़ की बजाय राज्य के कस्बों और जिलों से चलेगी और यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और लोगों की भलाई सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन गए जब सरकार चंडीगढ़ के कार्यालयों से चलती थी और अब राज्य के असली मालिकों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने के लिए सरकार गांवों और कस्बों से चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सरकार तुहाडे द्वार’ की अपनी महत्वपूर्ण योजना पहले ही शुरू कर दी है, जिसके तहत लोगों को उनके घर-द्वार पर नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम-स्तरीय कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जन कल्याण के लिए इस तरह की और भी जनहितैषी पहल की जाएंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਾਊਂਟਰ ਸਾਈਨਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਕਰਨ ਲਈ ਈ-ਸਨਦ ਪੋਰਟਲ ਲਾਗੂ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਰਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ, ਆਨਲਾਈਨ ਪੋਰਟਲ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਵਰਤੋਂ ਕਾਊਂਟਰ ਸਾਈਨਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਕਰਨ ਲਈ ਈ-ਸਨਦ ਪੋਰਟਲ ਲਾਗੂ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਰਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ, ਆਨਲਾਈਨ ਪੋਰਟਲ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਵਰਤੋਂ
Next Article ਬੀ.ਐਸ.ਐਨ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ 3G ਸਿਮ ਨੂੰ 4G ਵਜੋਂ ਅਪਗਰੇਡ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਬੀ.ਐਸ.ਐਨ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ 3G ਸਿਮ ਨੂੰ 4G ਵਜੋਂ ਅਪਗਰੇਡ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?