जालंधर, 21 जुलाई: : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह ने आज कंधाला गुरू निवासियों द्वारा अपने गाँव में प्रस्तावित सी.एन.जी. फैक्टरी विरुद्ध किए जा रहे विरोध की हिमायत की। कैबिनेट मंत्री ने कंधाला गुरू निवासियों को आश्वासन दिया कि वह लोगों द्वारा किए जा रहे यत्नों का समर्थन करेंगे,ताकि प्रस्तावित सी.एन.जी. फैक्टरी उनके गाँव में काम करना शुरू न करे। कंधाला गुरू और नजदीक के गाँवों के लोगों के साथ विस्थारित बातचीत दौरान मंत्री ने फैक्ट्री के कारण स्वास्थ्य एंव वातावरण संबंधी संभावी जोखिम बारे उनकी चिंता को ध्यान से सुना।

गाँव निवासियों ने मंत्री को बताया कि बायो सी.एन.जी. फैक्टरी उनके खेतों की मिट्टी, पानी और हवा की गुणवत्ता के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। उन्होंने फैक्ट्री के संचालन को रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही करने की अपील की। शिकायतें सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बडी होती है। उन्होंने गाँव वासियों को साथ देने का भरोसा दिया साथ ही कहा कि फैक्ट्री के काम को शुरू करने से रोकने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री द्वारा दिए समर्थन और आश्वासन के लिए गाँववासियों ने उनका धन्यवाद किया। मंत्री ने कंधाला गुरू के निवासियों के स्वास्थ्य और वातावरण की रक्षा के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि यदि लोग इसका विरोध करेंगे तो फैक्ट्री की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ेगी।

