By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एलपीयू के 15 सदस्यों ने रूस की टॉप यूनिवर्सिटी का किया दौरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > एलपीयू के 15 सदस्यों ने रूस की टॉप यूनिवर्सिटी का किया दौरा
JalandharKapurthla

एलपीयू के 15 सदस्यों ने रूस की टॉप यूनिवर्सिटी का किया दौरा

Talk Hindustan
Last updated: 2024/07/15 at 7:57 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
एलपीयू के 15 सदस्यों ने रूस की टॉप यूनिवर्सिटी का किया दौरा
SHARE

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 15 सदस्यों ने हाल ही में सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के विश्व के शीर्ष रैंक वाली, एचएसई यूनिवर्सिटी का दौरा किया। एचओएस प्रो. पवित्र प्रकाश सिंह और एचओडी डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 छात्रों के ग्रुप को एचएसई विश्वविद्यालय के सहयोग से स्टूडेंस एक्सचेंज और समर स्कूल प्रोग्राम में भाग लेने का मौका मिला। एलपीयू और एचएसई के बीच इस शैक्षणिक सहयोग ने एलपीयू के छात्रों के लिए वैश्विक स्तर पर सीखने के अवसरों को और मजबूत किया है। कार्यक्रम को मेजबान यूनिवर्सिटी द्वारा फंडिड किया गया था।

अपनी यात्रा के दौरान, एलपीयू विद्यार्थियों के ग्रुप ने एचएसई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष लेक्चर, प्रोजेक्ट और लाइव कार्यों में भाग लिया, जिसने पत्रकारिता और जनसंचार, फैशन और कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। छात्रों को एचएसई के मुख्य परिसर का दौरा करने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण कार्य सेंट पीटर्सबर्ग में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय टीवी चैनल एनटीवी का दौरा था, जिसने छात्रों को उद्योग के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की।एचएसई विश्वविद्यालय के साथ अपने जुड़ाव के हिस्से के रूप में, एचओएस प्रो. पवित्र प्रकाश सिंह ने “भारत और अंतर्राष्ट्रीय नीति” पर एक लेक्चर दिया, जबकि एचओडी डॉ. जितेंद्र सिंह ने “भारतीय मीडिया परिदृश्य” पर ओवरओल जानकारी प्रदान की।

एलपीयू के वाइस प्रेजिडेंट डॉ. अमन मित्तल ने एलपीयू के छात्रों के लिए ग्लोबल स्तर पर हो रहे परिवर्तनों के अनुभवों से सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया, जो न केवल छात्रों की सोच को बढ़ावा देते है बल्कि एजुकेशनल संस्थानों के संबंधों को भी मजबूत करते हैं। एक दूसरे की संस्कृति की समझ और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। एलपीयू ने यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू भी  किया, जिसमें शैक्षणिक आदान-प्रदान, ज्वाइंट एजुकेशन और रिसर्च प्रोग्राम, प्रशासनिक और मैनेजमेंट स्टाफ के लिए एक्सचेंज कार्यक्रम विकसित करना और सहयोग के अन्य प्वाइंट शामिल हैं।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक दौरा भी उतना ही आकर्षक था, क्योंकि छात्रों ने सेंट पीटर्सबर्ग के प्राचीन शहर की जानकारी हासिल करते हुए वहां की यात्राएं की। उन्हें विंटर पैलेस, हर्मिटेज म्यूजियम, सेंट निकोलस नेवल कैथेड्रल, पीटर और पॉल का किला, सिटी सेंटर, नेवस्की प्रॉस्पेक्ट, कज़ान कैथेड्रल, चर्च ऑफ़ द सेवियर ऑन स्पिल्ड ब्लड, फील्ड ऑफ़ मार्स, समर गार्डन और मरिंस्की थिएटर जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर गए। इस यात्रा ने छात्रों को रूसी इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला की गहरी समझ प्रदान की।

पिछले वर्ष यूनिवर्सिटी के 10 छात्रों और दो स्टाफ सदस्यों, डॉ. मिखाइल ट्यूरिकिन और डॉ. ओक्साना ने एलपीयू का 10 दिवसीय दौरे किया। एलपीयू के छात्रों और स्टाफ के साथ उनकी बातचीत ने दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत किया।

TAGGED: Educational
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋ ਦੁੱਧ ਤੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ਦੇ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਗਤਜੀਤ ਇੰਡਸਟਰੀਜ ਹਮੀਰਾ ਅੱਗੇ 19 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋ ਦੁੱਧ ਤੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ਦੇ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਗਤਜੀਤ ਇੰਡਸਟਰੀਜ ਹਮੀਰਾ ਅੱਗੇ 19 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ
Next Article बालीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार बालीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?