By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद
JalandharPoliticsPunjab

नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद

Talk Hindustan
Last updated: 2024/07/13 at 8:31 PM
Talk Hindustan
Share
6 Min Read
नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद
SHARE

जालंधर पश्चिम के लोगों ने रचा इतिहास, यह काम और ईमानदारी की राजनीति की जीत है: अमन अरोड़ा

इस शानदार जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जाता है: मोहिंदर भगत

यह बुराई पर अच्छाई की जीत है: सांसद राज कुमार चब्बेवाल

जालंधर पश्चिम के लोगों ने बोल दिया है कि वे आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हैं: मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा

जनता ने ईमानदारी की राजनीति को चुना है, हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: पवन कुमार टीनू

जालंधर, 13 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में भारी जीत के बाद पार्टी के उम्मीदवार और अब नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत और आप के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ इस जीत का जश्न मनाया और लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक रोड शो निकाला ,कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर से आप के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू भी रोड शो में शामिल हुए। सभी नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए जालंधर पश्चिम के पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दिया है कि उनके पास उन्हें धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह आप नेताओं और स्वयंसेवकों की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने झूठ और नाटक से ऊपर उठकर विकास और ईमानदारी को चुना है।

अरोड़ा ने कहा कि यह जनादेश पंजाब के अन्य सभी राजनीतिक दलों के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जालंधर में जीत के बाद कांग्रेस अति आत्मविश्वास में थी। अब जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि यह नतीजा बीजेपी और शीतल अंगुराल के लिए भी एक संदेश है उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतीं लेकिन पंजाब में लोकसभा चुनाव में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी पंजाब में चाहे कितने भी विधायक तोड़ने की कोशिश कर ले, पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ है।

अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। इसलिए यह पंजाब में काम की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भारी जीत दर्ज करेगी।

विधायक मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मान सरकार के कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनादेश का मतलब है कि जनता को मान सरकार की कार्यशैली पसंद है। उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट होकर जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को और बेहतर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के कई क्षेत्रों में कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण यह विधानसभा क्षेत्र जालंधर का सबसे असुरक्षित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक आप सरकार इसे जालंधर का सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनाएगी। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी मेहनत से इस जीत को सुनिश्चित किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, डॉ. संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक ईमानदार उम्मीदवार को मैदान में उतारा। वहीं मान सरकार अपने गठन के बाद से ही आम लोगों के लिए काम कर रही है। इन दोनों कारकों ने आप उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाई। चब्बेवाल और अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान के जालंधर आवास का भी इस चुनाव में पार्टी को फायदा हुआ। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह जीत आप कैडर के लिए उत्प्रेरक की तरह होगी। अब पार्टी के स्वयंसेवक नए आत्मविश्वास और प्रोत्साहन के साथ काम करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने एक ईमानदार और सौम्य उम्मीदवार को चुना है। उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की नकारात्मकता को हराया है। उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का भी सबूत है कि लोग सच्चाई जानते हैं और वे आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत भगवंत मान के साथ हैं।आप के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू ने भी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जालंधर पश्चिम अवैध गतिविधियों के केंद्र बिंदु के रूप में नकारात्मक रूप से विकसित हो रहा था, लेकिन अब यह बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एकजुट होकर भ्रष्टाचारियों और झूठों के खिलाफ यह चुनाव लड़ा। टीनू ने ईमानदार प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई दी।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत
Next Article पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने ‘‘आप’’ सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने ‘‘आप’’ सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?