By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत
JalandharPoliticsPunjab

जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत

Talk Hindustan
Last updated: 2024/07/13 at 2:26 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला AAP का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से हासिल की बड़ी जीत
SHARE

जालंधर : जालंधर उपचुनाव में आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, अकाली दल से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-शानदार जीत पर सभी को बधाई… बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं… उपचुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार हम जालंधर पश्चिम को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे… मोहिंदर भगत को बधाई।

उपचुनाव में जीत पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हराएगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होगा, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा… आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय हमें एक साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे… मैं पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। मोहिंदर भगत की बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पीएपी हेडक्वार्टर जालंधर में मनाया गया 74वां वन महोत्सव, लगाए गए पौधे पीएपी हेडक्वार्टर जालंधर में मनाया गया 74वां वन महोत्सव, लगाए गए पौधे
Next Article नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को किया धन्यवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?