जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद सीट खली हो गयी थी जिस के बाद सरकार ने जालंधर वैस्ट में बाई इलेक्शन करवा दिए थे जिस को लेकर आज वोटिंग थी
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। शाम चार बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार शीतल के भाई राजन अंगुराल की गिरफ़्तारी की खबर अफवाह निकली। सनसनी फैलाने के लिए यह अफवाह फैलाई गई।

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए सीएम मान और उनके परिवार ने आप उम्मीदवार से भी आगे निकलकर प्रचार में पूरी ताकत लगाई। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर निर्वाचन क्षेत्र के हर हिस्से और गली-मोहल्ले में घूमकर लोगों से वोट मांगने गई। सीएम मान की इस मेहनत के पीछे लोकसभा चुनाव में आप की उम्मीद से कम सीटें आने को देखते हैं।
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जालंधर वेस्ट सीट पर 4,253 मतों के अंतर से आप प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू को हराया था। शीतल अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। यही कारण है कि भाजपा ने उनको अब उपचुनाव में इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।


