By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
DelhiIndiaPoliticsPunjab

तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

Talk Hindustan
Last updated: 2024/06/09 at 8:55 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
SHARE

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं।

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं।शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री

शेरिंग टोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मंत्री पद की शपथ ली, जनता दल यूनाइटेड (JDU के) ललन सिंह को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली।कुमारस्वामी के बाद पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। गठबंधन सहयोगियों में पहले मंत्री के रूप में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेकुलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी को शपथ दिलाई गई।

नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।पीएम मोदी की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और डॉ एस जयशंकर एक बार फिर शामिल। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पहली बार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने नड्डा को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे हैं।शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे हैं। उनके अलावा तमाम विदेशी मेहमान भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी पहुंचे हैं। अभिनेत्री और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रणौत, अभिनेता रजनीकांत, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और निर्माता राजकुमार हिरानी भी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हराया। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। पीएम नरेंद्र मोदी को 6,12,970 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के अजय राय को 4,60,457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33,766 मत प्राप्त हुए है। पीएम मोदी वाराणसी सीट पर 1 लाख 50 हजार 513 वोट से चुनाव में विजयी हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा नीत एनडीए के खाते में 293 सीटें आई हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें आई। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਭਾਰਤੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤੀਸ਼ ਨਾਹਰ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇਵਲਾਵਾਲ ਵਿਖੇ ਨਵੀਂ ਕਾਰਜਕਰਨੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਘੋਸ਼ਣਾ ਭਾਰਤੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤੀਸ਼ ਨਾਹਰ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇਵਲਾਵਾਲ ਵਿਖੇ ਨਵੀਂ ਕਾਰਜਕਰਨੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਘੋਸ਼ਣਾ
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?