By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 27 लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 27 लोगों की मौत
GujratIndiastate

राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 27 लोगों की मौत

Talk Hindustan
Last updated: 2024/05/26 at 8:59 AM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 27 लोगों की मौत
SHARE

गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में अबतक 12  बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। गेम जोन में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। आग लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। राजकोट में लगी इस आग की घटना का कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में पूरा गेम जोन धूं-धूं कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है। उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी।

मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के प्रयास लगातारी जारी हैं। लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गेम जोन में लगी आग को बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई टीन शेड नीचे गिर गया है। घटनास्थल पर हवाएं भी तेज चल रही हैं। इसलिए भी आग बुझाने में दिक्कत आ रही है।

गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक शख्स लापता है। वहीं, राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख सुभाष त्रिवेदी ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसआईटी, किस विभाग ने क्या-क्या किया, इसकी पूरी गहन जांच करेगी। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, क्या-क्या गलतियां हुई हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्या उपाय जरूरी हैं? ऐसे तमाम सवालों पर मंथन कर जांच होगी।

बता दें कि शनिवार शाम राजकोट के टीआरपी ‘गेम जोन’ में भीषण आग लगने से 12 साल की कम आयु के चार बच्चों समेत कुल 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजकोट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधिका भराई ने कहा, 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शव पूरी तरह से जल चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल है। एसीपी विनायक पटेल ने बताया कि मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मस्ती करने पहुंचे थे।
TAGGED: Accident, Fire
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बटाला में कांग्रेसियों के घरों पर ED की रेड, मेयर और शराब कारोबारी के घर पड़ा छापा बटाला में कांग्रेसियों के घरों पर ED की रेड, मेयर और शराब कारोबारी के घर पड़ा छापा
Next Article भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा को रोपड़ और खरड़ में अपने चुनावी अभियान के दौरान मिला जबरदस्त समर्थन भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा को रोपड़ और खरड़ में अपने चुनावी अभियान के दौरान मिला जबरदस्त समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?