जालंधर, प्रतिष्ठित स्किमेगो (SCImago) इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग 2024 के अनुसार, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने 10 आईआईटी, 4 आईआईएम और 1 आईआईआईटी को पछाड़ते हुए एक प्रभावशाली रैंकिंग हासिल की है, जो शीर्ष रैंक वाले भारतीय संस्थान के रूप में उभरी है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली अनुसंधान और इनोवेशन के प्रति एलपीयू की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
एलपीयू अब 10 आईआईटी से आगे निकल गया है, जिनमें आईआईटी हैदराबाद (33), आईआईटी वाराणसी (44), आईआईटी इंदौर (52), आईआईटी मंडी (106), के साथ आईआईएम अहमदाबाद (118), आईआईएम बैंगलोर (208), आईआईएम लखनऊ (257) आईआईएम इंदौर (266) और भारत में कई अन्य सरकारी और निजी संस्थान शामिल है। एलपीयू को वैश्विक स्तर पर 1413वां, राष्ट्रीय स्तर पर 26वां और भारत में निजी विश्वविद्यालयों में 7वां स्थान मिला है।
(SCImago) स्किमेगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों का मूल्यांकन उनके शोध प्रदर्शन, नवाचार आउटपुट और सामाजिक प्रभाव के आधार पर वेब के माध्यम से मापे गए है। एलपीयू ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बिजनेस, मैनेजमेंट और अकाउंटिंग में एलपीयू भारत में शीर्ष 8 में शामिल है। भारत में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 21वें, पृथ्वी और ग्रह विज्ञान में 23वें, गणित और फारमास्यूटिकल साइंस, टोक्सीकॉलोजी और फारमास्यूटिकल साइंस 25वें और रसायन विज्ञान में 30वें स्थान पर है।
इस रैंकिंग तालिका में भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस शीर्ष पर है और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल दूसरे स्थान पर हैं।एलपीयू के चांसलर, संस्थापक और राज्यसभा (संसद) के सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हम इस उत्कृष्ट मान्यता से वास्तव में सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। यह रैंकिंग हमारी टीम, प्रतिभाशाली शोधार्थी और महत्वाकांक्षी छात्रों के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। यह हमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारियाँ निभाते रहने के लिए प्रेरित करता है।
इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठित ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट-2024’ में, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के विभिन्न छह डोमेन को शीर्ष भारतीय संस्थानों में शामिल किया गया है।
—

