जालंधर: नशे के खिलाफ चल रही जंग में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 48 हेरोइन बरामदगी मामले में एक और खेप बरामद की है

जिस में दो लग्जरी कारों और एक ट्रक के साथ 84 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है, पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए है

ड्रग मामले में आपूर्तिकर्ताओं, खरीदारों, हवाला ऑपरेटरों जैसी विभिन्न भूमिकाओं में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था

