लोक सभा चुनावों से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

संगरूर सीट से कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे सीनियर युवा नेता दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ दी है तथा अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है। हालांकि इस बात के संकेत गोल्डी ने पहले ही दे दिए थे तथा सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में इस बारे में संकेत किया था। भुलत्थ से एमएलए सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर लोकसभा का कैंडिडेट बनाकर भेजा गया था। जिसके उपरांत खैहरा व राजा वडिंग ने गोल्डी को मनाने का प्रयास भी किया लेकिन गोल्डी ने अपनी नाराजगी लगातार प्रकट की जाती रही और अब उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कर दिया।

