By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: तीन साल की जिंदा बच्ची को दफनाने वाली दोषी महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > तीन साल की जिंदा बच्ची को दफनाने वाली दोषी महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
Punjabludhiana

तीन साल की जिंदा बच्ची को दफनाने वाली दोषी महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Talk Hindustan
Last updated: 2024/04/18 at 7:57 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
तीन साल की जिंदा बच्ची को दफनाने वाली दोषी महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
SHARE

लुधियाना  : तीन साल बाद आखिरकार दिलरोज के परिवार को अदालत की तरफ से इंसाफ मिल गया है। लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में तीन साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने की दोषी महिला को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी महिला नीलम को अदालत ने पिछले शुक्रवार को दोषी करार दिया था, जिसके बाद अदालत ने सोमवार को इस पर फैसला सुनाए जाने के लिए कहा था।

सोमवार को फैसले की घड़ी आई तो अदालत ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया और मंगलवार को दुर्गाष्टमी के दिन सजा पर फैसला सुनाए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोषी नीलम को एक बार फिर जेल भेज दिया। दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि नीलम को इस जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई जाए।

बता दें, तीन साल की मासूम बच्ची दिलरोज कौर को उसकी पड़ोसी महिला नीलम चॉकलेट दिलाने का बहाना देकर साथ ले गई थी। आरोपी महिला ने बच्ची को जिंदा दफनाने से पहले उसे गड्ढे में पटककर मारा था। इसी से बच्ची के माथे और सिर पर चोट लगी। नीचे गिरते ही बच्ची तेज-तेज चिल्लाने लगी। इसके बाद भी महिला को दया नहीं आई। उसने बच्ची के मुंह में मिट्टी भरने के बाद उसे दफना दिया और वहां से फरार हो गई।

नीलम तलाकशुदा थी और अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही थी। वह अक्सर इलाके में लोगों के साथ झगड़ा करती रहती थी, जिस कारण इलाका निवासी काफी परेशान थे। नीलम के परिवार वालों ने यह घर बेच दिया था और किसी अन्य जगह पर शिफ्ट होने वाले थे। घर का आधा सामान शिफ्ट कर लिया गया और बाकी का सामान शिफ्ट होना था। मोहल्ले में आखिरी दिन था तो उसने सोची समझी साजिश के तहत ही बच्ची को अगवा किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया।

TAGGED: Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एलपीयू के वार्षिक ‘वन इंडिया-2024’ कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन एलपीयू के वार्षिक ‘वन इंडिया-2024’ कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन
Next Article सिद्धू मूसेवाला की सरपंच माता के जाली दस्तखत कर पेंशन लगवाने की कोशिश, अज्ञात पर केस दर्ज सिद्धू मूसेवाला की सरपंच माता के जाली दस्तखत कर पेंशन लगवाने की कोशिश, अज्ञात पर केस दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?