कपूरथला के सुलतानपुर लोधी मार्ग पर RCF के बाहर किनारे स्थापित झुग्गिओ में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची भुलाणा चौकी की पुलिस तथा कपूरथला फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, और 3 घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि भुलाना चौकी के इंचार्ज ASI पूर्णचंद ने भी करते हुए बताया कि आग को बुझाने में लगभग 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपयोग में लाई गई।
फायर ब्रिगेड कपूरथला कार्यालय के अनुसार रात लगभग सवा 12 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर फायर अधिकारी रविंदर कुमार की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया।
बताया जा रहा हो कि आग पर काबू पाने के लिए कपूरथला फायर ब्रिगेड के अलावा RCF, सुल्तानपुर लोधी तथा करतारपुर से भी फायर गाड़ियां मंगानी पड़ी। फायर अफसर रविंद्र कुमार की टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। इस घटना में रेल कोच फैक्ट्री परिसर के बाहर बनी लगभग 150 झुगियों के पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
भुलाना चौकी के इंचार्ज ASI पूर्णचंद ने बताया कि इस घटना में कोई भी जाने नुकसान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि झुग्गिओ में खाना बनाते हुए अचानक आग लग गई। और आग में भीषण रूप ले लिया।
बता दे की इन झुग्गिओ में पिछले वर्षों के दौरान कई बार आग लगने की घटना घट चुकी है, और प्रशासन इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

